बलिया : संपूर्ण समाधान दिवस में उच्चाधिकारियों के सामने युवक ने खुद को मारा चाकू, मचा हड़कम्प

बलिया : संपूर्ण समाधान दिवस में उच्चाधिकारियों के सामने युवक ने खुद को मारा चाकू, मचा हड़कम्प

बांसडीह, बलिया : खबर उत्तर प्रदेश के बलिया जिले की है।शनिवार को बांसडीह तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित था, जहां भूमि विवाद को लेकर अपनी मां के साथ पहुंचे युवक ने समस्या का समाधान न होने पर आक्रोशित होकर खुद को चाकू मार लिया। घटना को देख डीएम और एसपी के साथ ही सभी लोग अवाक रह गए। एसपी ने कूदकर उसे ऐसा करने से रोकने की कोशिश की। इस बीच युवक जख्मी हो चुका था। पुलिसकर्मियों ने उसे आनन-फानन अस्पताल पहुंचाया। 

बताया जा रहा है कि बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के पिंडहरा निवासी सनोज गोंड (19) पुत्र बेचू गोंड ने दो-तीन लोगों से मिलकर जमीन खरीदी थी। रास्ते और छज्जे का विवाद चल रहा था। शिकायत हो रही थी, लेकिन प्रभावी कार्रवाई नहीं हो रही थी। शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायत लेकर सनोज अपनी मां के साथ पहुंचा। कहा कि इस बार इंसाफ नहीं मिला तो आत्महत्या कर लेगा। अधिकारी कुछ कहते, उससे पहले ही युवक ने चाकू निकालकर खुद पर हमला कर दिया। कोतवाल स्वतंत्र कुमार सिंह सहित पुलिस फोर्स ने युवक को पकड़ कर काबू में लिया और सामुदायिक स्वास्थ केंद्र बांसडीह पहुंचाया। चिकत्सकों ने बताया कि युवक को मामूली चोटे लगी है। मरहम पट्टी कर युवक को घर भेज दिया गया।

वही इस प्रकरण में डीएम रविन्द्र कुमार ने बताया की युवक को समुचित इलाज के बाद घर भेज दिया गया उसकी शिकायत के त्वरित समाधान के लिए उपजिलाधिकारी को निर्देशित कर दिया गया है। वही एसपी ने बताया कि युवक का पट्टीदारों के साथ विवाद चल रहा था। पुलिस प्रशासन द्वारा भी कई बार मौके जाकर दोनो पक्षों से बात की गई थी। युवक द्वारा थाने पर भी कई बार हंगामा का प्रयास किया जा चुका है।

यह भी पढ़े दविश देकर लौट रही पुलिस की टीम का एक्सीडेंट, सब इंस्पेक्टर की मौत, महिला दरोगा समेत 3 घायल 

विजय कुमार गुप्ता

यह भी पढ़े Video : बलिया पुलिस ने चार बदमाशों को मुठभेड़ में किया गिरफ्तार, दो हत्यारोपियों के पैर में लगी गोली

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में नाबालिग चचेरी बहनों का अपहरण, मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस बलिया में नाबालिग चचेरी बहनों का अपहरण, मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
बलिया : बांसडीह कोतवाली पुलिस ने एक गांव की महिला की तहरीर पर ईंट-भट्ठे पर काम करने वाले दो मजदूरों...
बलिया की बेटी झारखण्ड में बनेगी ऑफिसर : JPCS में 127वीं रैंक हासिल कर स्वाति ने बढ़ाया बागी धरा का मान
बलिया में सास-ससुर, जेठ और जेठानी पर मुकदमा
बलिया कलेक्ट्रेट में सुधार की पहल, निरीक्षण कर डीएम ने दिए जरूरी दिशा-निर्देश
Ballia News : सामाजिक परिवर्तन के महानायक कांशीराम को समाजवादियों ने किया नमन्
8th Pay Commission : फिटमेंट फैक्टर पर बलिया के शिक्षक ने लिख डाली पूरी हिस्ट्री, जानें ताजा अपडेट
Half Encounter In Ballia : बलिया पुलिस पर फायर करना बदमाश को पड़ा भारी