मऊ जेल में फंदे से झूला बलिया का युवक : इस मामले में था अंदर, पुलिस पर मनमानी का आरोप लगा परिजनों ने किया शव लेने से इनकार

मऊ जेल में फंदे से झूला बलिया का युवक : इस मामले में था अंदर, पुलिस पर मनमानी का आरोप लगा परिजनों ने किया शव लेने से इनकार

बलिया : मऊ जिला जेल के शौचालय में फंदा लगाकर जान देने वाले उभांव थाना क्षेत्र निवासी मुकेश यादव का शव लेने से परिजनों ने इंकार कर दिया है। परिजनों का आरोप है कि बलिया पुलिस ने मुकेश के मामले में मनमानी की है। परिजन एक करोड़ रुपये, दो बीघे जमीन और पत्नी के लिए सरकारी नौकरी देने की मांग पर अड़े रहे। हालांकि पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी परिजनों को समझाने का प्रयास कर रहे है। 

उभांव थाना क्षेत्र के खैराखास मधुबनी मौजा निवासी मुकेश यादव (24) मऊ जिला कारागार में पाक्सो समेत विभिन्न धाराओं में निरुद्ध थे। शनिवार की शाम मुकेश का शव बाथरुम में फंदे से लटकता मिलने से सनसनी फैल गई थी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाऊस भेज दिया गया है। साथ ही साथ घटना को लेकर परिजनों को सूचना दे दी गई।

वहीं, मुकेश का शव रविवार को परिजनों ने लेने से इनकार कर दिया। इस पर अधिकारी उन्हें मनाने में लगे रहे। परिजनों के अनुसार मुकेश को पॉक्सो एक्ट में जेल भेजा गया था, लेकिन उसने मंदिर में शादी की थी। जिस लड़की से उसने शादी की थी, वह बालिग है और उसके घर में रहती है। सूचना पर पहुंचे एडीएम देवेंद्र प्रताप सिंह व एडिशनल एसपी अनिल कुमार झा ने परिजनों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बनीं। सोमवार को बलिया पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने बताया कि, मुकेश के परिजन शव लेने से इंकार कर रहे है, लेकिन पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी उन्हें समझाने का प्रयास कर रहे है। 

यह भी पढ़े बलिया में लक्ष्मी नारायण महायज्ञ एवं सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार के लिए भव्य ध्वजारोहण

रोहित सिंह मिथिलेश

यह भी पढ़े Ballia News : पूर्व प्रधान की हत्या में दोषी पूर्व जिला पंचायत सदस्य समेत चार अभियुक्तों को उम्रकैद

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
बलिया : हिंदू धर्म में सूर्य देव और छठी मैय्या की उपासना का पावन पर्व छठ अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता...
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद