बलिया : सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, साथी घायल 

बलिया : सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, साथी घायल 

मझौवां, बलिया : राष्ट्रीय राजमार्ग एन एच -31 के सुघरछपरा ढाले के पास सोमवार की देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गयी, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आस-पास के लोगों ने सरकारी एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया।

हल्दी थाना क्षेत्र के बादिलपुर भरखोखा निवासी 22 वर्षीय रंजन यादव पुत्र जनार्दन यादव अपने दोस्त भरसौंता निवासी 25 वर्षीय पप्पू यादव पुत्र व्यास यादव के साथ सोमवार की देर शाम लालगंज क्षेत्र स्थित अपनी रिस्तेदारी श्रीपालपुर में बर्थडे पार्टी में शामिल होने गया था। वहां से लौटते समय रात करीब एक बजे सुघरछपरा ढाले के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बुलेट में टककर मार दी। तेज आवाज सुनकर पास के घरों के लोग मौके पर पहुंचे। घटना में रंजन की मौत हों चुकी थी। जबकि गंभीर रूप से घायल पप्पू छटपटा रहा था। लोगो ने सरकारी एम्बुलेंस से घायल के साथ ही मृतक को जिला अस्पताल भिजवाया। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा है।

हरेराम यादव

यह भी पढ़े बलिया में पुलिस से भिड़ा बदमाश : पैर में लगी गोली, अस्पताल पहुंचा हिस्ट्रीशीटर

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
बलिया : जिला प्रशासन ने बांसडीह स्थित रुद्र भारत गैस सर्विस के एक बड़े कालाबाजारी रैकेट का पर्दाफाश किया है।...
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली