बलिया : ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, मचा कोहराम

बलिया : ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, मचा कोहराम

बलिया : फेफना थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बैरिया अंतर्गत छुटकी ना रही निवासी युवा दुग्ध व्यवसायी पिंटू यादव की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। युवा दुग्ध व्यवसायी के मौत की खबर जैसे ही इलाके में फैली शोक का माहौल अगल-बगल के गांव में भी व्याप्त हो गया।

ग्राम पंचायत बैरिया के छोटकी लड़ाई निवासी पिंटू यादव (22) पुत्र श्रीभगवान यादव क्षेत्र में दुग्ध का व्यवसाय करता था। अगल-बगल के गांव और अपने घर से दुग्ध इकट्ठा कर एनएच पर आता था और संबंधित डेरी कंपनी की गाड़ी को अपना दूध देता था। डेयरी कंपनी को देने के बाद उसके पास जो दूध बचता था वह उसे अगल-बगल के गांव में घर-घर उपलब्ध कराया करता था। गुरुवार की रात लगभग 9:30 बजे वह कपूरी नारायणपुर में किसी के यहां से दूध देकर वापस लौट रहा था।

वह जैसे ही रेलवे लाइन पार करने लगा फेफना की तरफ से आ रही किसी ट्रेन की चपेट में आ गया। दुर्घटना में घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। दुग्ध व्यवसायी की मोटरसाइकिल रेलवे लाइन के दूसरे तरफ ही खड़ी थी। रात में लोगों को घटना की जानकारी हुई, पुलिस को सूचना दी गई पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। व्यवसायी के निधन से पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है।

यह भी पढ़े महज 12 साल की उम्र में आरवी ने अमेरिका में फहराया परचम, गूगल भी हुआ प्रभावित

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
बलिया : हिंदू धर्म में सूर्य देव और छठी मैय्या की उपासना का पावन पर्व छठ अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता...
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद