बलिया : पंखे का प्लग और स्वीच बोर्ड के बीच खड़ी थी युवक की मौत

बलिया : पंखे का प्लग और स्वीच बोर्ड के बीच खड़ी थी युवक की मौत

Ballia News : रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के गुरगुजपुर गांव निवासी एक युवक करंट की जद में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रसड़ा पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इस घटना से मृतक के घर कोहराम मच गया है।

बताया जा रहा है कि बुधवार की दोपहर में गांव निवासी बबलू (43) पंखे का प्लग बिजली के बोर्ड में लगा रहा था। इस दौरान वह करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। परिवार के लोग बबलू को लेकर अस्पताल पहुंचे, लेकिन देर हो चुकी थी। चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। बबलू की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। सभी का रो-रो बुरा हाल था। 

रोहित सिंह मिथिलेश

यह भी पढ़े 22 February Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना Sunday, पढ़ें आज का राशिफल

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया : शिक्षा क्षेत्र नवानगर के कन्या प्राथमिक विद्यालय डूहा पर तैनात शिक्षामित्र ज्ञानेश प्रताप सिंह का असामयिक निधन हो...
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश
बलिया में आग की लपटों का तांडव, HDFC का एटीएम जलकर खाक