बलिया : पुलिस की नौकरी के लिए युवक ने खेला उम्र का खेल, खुली पोल ; मुकदमा दर्ज

बलिया : पुलिस की नौकरी के लिए युवक ने खेला उम्र का खेल, खुली पोल ; मुकदमा दर्ज

Ballia News : नौकरी के लालच में उम्र का खेल खेलने वाले एक युवक के खिलाफ उभांव पुलिस ने धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई  उपनिरीक्षक रमेश चंद द्विवेदी की तहरीर पर की है। आरोप है कि, पुलिस विभाग के रेडियो संवर्ग भर्ती-2021 और पुलिस भर्ती परीक्षा-2024 में जन्मतिथि बदलकर युवक ने प्रतिभाग किया है। 

पुलिस भर्ती परीक्षा में साॅल्वर अथवा संदिग्ध होने के संदेह पर अधिकारियों ने उभांव थाना क्षेत्र के चंदायरकला (चैनपुर गुलौरा) निवासी प्रेमचंद मौर्य की जांच की। पता चला कि उसने रेडियो संवर्ग भर्ती परीक्षा 2021 में दी थी, जबकि अगस्त 2024 में पुलिस भर्ती परीक्षा में भी शामिल हुआ था। इन दोनों परीक्षाओं में उसकी जन्मतिथि में भिन्नता मिली।

उपनिरीक्षक रमेश चंद द्विवेदी द्वारा दी गई तहरीर में बताया गया है कि मामले की छानबीन में पता चला कि परीक्षार्थी प्रेमचंद मौर्य दो भाइयों में छोटा है। वह बेल्थरारोड में कंप्यूटर मरम्मत की दुकान चलाता है। जांच में उसकी वास्तविक जन्मतिथि 08 जून 1990 है। उसने पहली बार हाईस्कूल की परीक्षा 2005 में रामधन इंटरमीडिएट कॉलेज सोनाडीह तथा इंटरमीडिएट की परीक्षा डीएवी इंटर कॉलेज से उत्तीर्ण की है।

यह भी पढ़े बलिया में लक्ष्मी नारायण महायज्ञ एवं सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार के लिए भव्य ध्वजारोहण

पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा की उम्र सीमा समाप्त होने के कारण उसने उम्र घटाकर 10 जुलाई 1999 अंकित कराने के बाद 10वीं की परीक्षा 2017 तथा इंटर की परीक्षा वर्ष 2019 में कमलेश सिंह इंटर कॉलेज किशुनपुर से पास की है। पुराने शैक्षिक प्रमाण पत्रों का प्रयोग रेडियो संवर्ग तथा घटाई गई उम्र के कागजात का उपयोग पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा में किया गया है। पुलिस ने इसके आधार पर प्रेमचंद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़े महज 12 साल की उम्र में आरवी ने अमेरिका में फहराया परचम, गूगल भी हुआ प्रभावित

रोहित सिंह मिथिलेश

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल 23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल
मेषधनागमन होगा। जुबान पर काबू रखना और निवेश अभी मत करना। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम चल रहा है। प्रेम और संतान...
जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश