बलिया : शादी समारोह में शामिल होने जा रही महिला की सड़क हादसे में मौत

बलिया : शादी समारोह में शामिल होने जा रही महिला की सड़क हादसे में मौत

Ballia News : नरही थाना क्षेत्र अंतर्गत नरहीं बाजार में सड़क पार करते वक्त ट्रक की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। उधर, महिला की मौत से भाई और बेटे का रोते-रोते बुरा हाल था। 

चितबड़ागांव थाना क्षेत्र के अम्बेडकर नगर निवासी सुनीता देवी (40) पत्नी वकील प्रसाद अपने भाई अमरजीत राम के साथ 10 वर्षीय बेटे आकाश को लेकर बाइक से चौरा गांव स्थित अपने रिश्तेदारी में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने जा रही थी। शाम छह बजे के करीब नरही बाजार में सुनीता मिठाई खरीदने के लिए सड़क पार कर रही थी। इसी बीच, तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गई। इससे सुनीता की मौत हो गई। 

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया : शिक्षा क्षेत्र नवानगर के कन्या प्राथमिक विद्यालय डूहा पर तैनात शिक्षामित्र ज्ञानेश प्रताप सिंह का असामयिक निधन हो...
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश
बलिया में आग की लपटों का तांडव, HDFC का एटीएम जलकर खाक