बलिया में करंट से महिला की मौत

बलिया में करंट से महिला की मौत

मझौवां, बलिया: बैरिया थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत जगदेवा अंतर्गत मिश्र गिरी की मठिया निवासी हीरामुनी देवी (45) पत्नी हीरालाल शाह की मौत  करंट की जद में आने से हो गई। हादसे से परिवार में कोहराम मचा है। सूचना पर पहुंची बैरिया पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।

हीरामुनी देवी अपने घर के बगल में सोमवार की सुबह गोबर का उपला बना रही थी। पास में ही बिजली का पोल था। उपला पाथते समय पोल में करेंट आ गया, जिसकी जद में आकर हीरामुनी छटपटाने लगी। ग्रामीणों ने किसी तरह हीरामुनी को बचा कर सामुदायिक स्वास्थय केन्द्र सोनबरसा पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। 

हरेराम यादव

यह भी पढ़े एक्शनमोड में बलिया पुलिस, यौन शोषण के आरोप में वन दlरोगा गिरफ्तार

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प
बलिया : शिक्षा क्षेत्र सीयर के प्राथमिक विद्यालय सीयर नंबर 3 का हरिकेवल प्रसाद सभागार शिक्षा, संकल्प और समर्पण का...
25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट