दीवाली कब है ? दूर कर लीजिए ज्योतिषाचार्य डॉ अखिलेश उपाध्याय से कन्फ्यूजन

दीवाली कब है ? दूर कर लीजिए ज्योतिषाचार्य डॉ अखिलेश उपाध्याय से कन्फ्यूजन

Diwali Kab Hai 2024 : इस वर्ष दीपावली की तारीख 31 अक्टूबर और 1 नवंबर को लेकर लोगों के मन में भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसका कारण कार्तिक अमावस्या तिथि का एक दिन की बजाय दो दिन का होना है।

इंदरपुर (थम्हनपुरा) ज्योतिषाचार्य डॉ अखिलेश कुमार उपाध्याय ने बताया कि हिंदू धर्म में तिथियों का विशेष महत्व होता है। इनमें उदया तिथि का और भी महत्व होता है। इस तरह से कुछ लोग उदया तिथि को महत्व देते हुए दीपावली 01 नवंबर को मनाना ज्यादा अच्छा समझ रहे हैं। लेकिन कुछ विशेष परिस्थितियों में अन्य चीजों और मुहूर्तों को ध्यान में रखते हुए मिलने वाली तिथि का अधिक महत्व दिया जाता है। 

शास्त्रों में भी दीपावली पर लक्ष्मी पूजन हमेशा अमावस्या तिथि के रहने और प्रदोष काल (सूर्यास्त के बाद से लेकर देर रात तक के समय), निशिताकाल (अर्ध रात्रि) के मुहूर्त में मनाना शुभ व शास्त्र सम्मत माना गया है। क्योंकि मां लक्ष्मी का प्रादुर्भाव (उत्पत्ति) प्रदोष काल में ही हुआ था।

यह भी पढ़े Ballia में BLO को बैठने से रोकने पर प्रधानाचार्य को शोकॉज नोटिस, डीएम ने दिखाई सख्ती

वैदिक पंचांग के अनुसार इस साल अमावस्या तिथि 31 अक्तूबर को दोपहर 3 बजकर 12 मिनट पर शुरू हो जाएगी, जो 01 नवंबर की शाम तक रहेगी। इस तरह से दीपावाली पर सभी तरह की उपर्युक्त वैदिक स्थितियां 31 अक्तूबर के दिन लागू रहेगी, जबकि 01 नवंबर 2024 को अमावस्या तिथि सूर्योदय के दौरान तो रहेगी, लेकिन समाप्ति शाम 05 बजकर 13 मिनट पर ही हो जाएगी।जबकि सूर्यास्त 05 बजकर 32 मिनट पर हो रहा है। ऐसे में पारंपरिक सिद्धांतों से निर्मित पंचांगों के अनुसार 31 अक्टूबर को दीपावली मनाया जाना निर्विवाद रूप में एकमत से सिद्ध है।

यह भी पढ़े बलिया में धन और नौकरी का लालच देकर कराया जा रहा था मतांतरण, पादरी गिरफ्तार

 सम्पर्क सूत्र : 9918861411

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया : रेवती स्थित मनःस्थली एजुकेशन सेन्टर (Manasthali Education Centre-Reoti) में वार्षिक परीक्षाफल वितरण समारोह (Anual Result Day Celeration) का...
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली
चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित