BJP विधायक केतकी सिंह को सरकार ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, खुशी की लहर

BJP विधायक केतकी सिंह को सरकार ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, खुशी की लहर

Ballia News : बांसडीह विधायक केतकी सिंह को उत्तर प्रदेश विधानसभा की तीन समितियों का सदस्य बनाया गया है। इससे पार्टी कार्यकर्ताओं, समर्थकों व शुभचिंतकों में खुशी की लहर है। वहीं, क्षेत्रीय लोगों ने बधाई दिया है। 

उप्र विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने शनिवार को पत्र जारी कर विधानसभा की सरकारी आश्वासनों सम्बन्धी समिति, गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग स्थायी समिति तथा विद्युत स्थायी समिति का सदस्य नियुक्त किया हैं। यह समितियां विकास कार्यों में सुझाव व सहयोग के साथ ही वित्तीय स्वीकृति प्रदान करने के लिए प्रदेश सरकार व विधानसभा को अपना अनुमोदन व सुझाव भेजती है।

अहम जिम्मेदारी मिलने पर केतकी सिंह ने विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का धन्यवाद व आभार व्यक्त किया हैं। कहा कि यह बांसडीह विधानसभा के लोगों का सम्मान है। मैं जिम्मेदारी को निष्ठा से निभाते हुए प्रदेश की जनता की सुविधाओं व विकास के लिए खरा उतरने का प्रयास करूंगी। बिजली व्यवस्था व गन्ना विकास चीनी उद्योग के क्षेत्र में लोगों को पहले से बेहतर सुविधा दिलाने का प्रयास करूंगी।           

यह भी पढ़े बलिया में बाइक समेत नहर में गिरने से युवक की मौत, एक साल पहले हुई थी शादी

केतकी सिंह को तीन समितियों का सदस्य बनाये जाने पर भाजपा के मंडल अध्यक्ष प्रमोद सिंह, शेतांशु गुप्ता, प्रतुल ओझा, मिथिलेश तिवारी, कुंवर विजय सिंह, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि मुन्ना सिंह, पूर्व चेयरमैन संजय कुमार सिंह मुन्ना, अजय सिंह, अरूण सिंह, दयाशंकर राजभर, गोपाल सिंह, बब्लू तिवारी, लड्डू पाठक, सतेन्द्र पाठक, शारदानंद साहनी आदि ने बधाई दी है।

यह भी पढ़े Ballia News : आपरेशन से प्रसव के बाद महिला की मौत, अस्पताल सील

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, अपूर्वा नर्सिंग होम पर हंगामा ; चिकित्सक दम्पती समेत 5 डाक्टरों पर मुकदमा बलिया में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, अपूर्वा नर्सिंग होम पर हंगामा ; चिकित्सक दम्पती समेत 5 डाक्टरों पर मुकदमा
बलिया : शहर के जगदीशपुर स्थित अपूर्वा हास्पिटल में पथरी के आपरेशन के दौरान रविवार की शाम 24 वर्षीय महिला...
बलिया में महायज्ञ एवं सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार : 51 हजार रुपये दान के साथ युवा टीम ने दिखाई नई राह
23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल
जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान