बलिया से घर लौट रहे थे विशाल, रास्ते से झपट ले गई मौत

बलिया से घर लौट रहे थे विशाल, रास्ते से झपट ले गई मौत

बलिया : एनएच-31 पर स्थित दुबहर थाना क्षेत्र अंतर्गत सनाथ पांडेय के छपरा गांव के सामने मंगलवार की देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गयी। थाना पुलिस ने घायल युवक के मोबाइल से परिजनों को सूचना देने के साथ उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

बताया जा रहा है कि बैरिया थाना क्षेत्र के केहरपुर निवासी विशाल कुमार ओझा (22) पुत्र जितेन्द्र नाथ ओझा उर्फ टूनटून ओझा मंगलवार को किसी काम से बलिया आये थे। रात करीब 10 बजे घर लौटते वक्त दुबहड़ थाना क्षेत्र के सनाथ पांडेय के छपरा के पास किसी अज्ञात वाहन ने बाइक सवार विशाल को टक्कर मार दी।

राहगीरों ने घटना की सूचना दुबहड पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल के मोबाइल में मिले परिजनों के नम्बर पर सूचना देने के साथ ही उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। तीन भाइयों में दूसरे नंबर का विशाल दिल्ली में किसी निजी कंपनी में काम करता था। कुछ दिन पहले ही वह छुट्टी पर घर आया था। विशाल की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। 

यह भी पढ़े प्राथमिक विद्यालय से ककहरा सीख एम्स दिल्ली में डाक्टर बना बलिया का लाल, शिक्षक पुत्र डॉ. अमरेन्द्र को खूब मिल रही बधाई

रोहित सिंह मिथिलेश

यह भी पढ़े Road Accident in Ballia : बलिया में जानलेवा बनीं कार की रफ्तार, बालक की दर्दनाक मौत

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया : रेवती स्थित मनःस्थली एजुकेशन सेन्टर (Manasthali Education Centre-Reoti) में वार्षिक परीक्षाफल वितरण समारोह (Anual Result Day Celeration) का...
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली
चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित