Video : बलिया में सूर्य उपासना की धूम : मदर टेरेसा स्कूल में छात्राओं की अनोखी छठ पूजा

Video : बलिया में सूर्य उपासना की धूम : मदर टेरेसा स्कूल में छात्राओं की अनोखी छठ पूजा

मझौवां, बलिया : लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को धूमधाम से मनाने की तैयारी जारी है। चार दिन तक चलने वाले इस महापर्व के कई विशेष नियम हैं। इसके प्रत्येक दिन के प्रसाद का अपना अलग महत्व होता है। नहाय खाय से इस पर्व का अनुष्ठान शुरू होता है। इसी कड़ी में पचरुखिया के मदर टेरेसा कॉन्वेंट स्कूल में स्कूली बच्चों ने बहुत ही शानदार तरीके से छठ पूजा के मंत्रमुग्ध कर देने वाले गीतों को गाकर छठ के विभिन्न दृश्यों को प्रस्तुत किया है।

IMG-20241106-WA0016

विद्यालय परिसर बिल्कुल छठी मईया के भक्तिभाव से सराबोर हो गया। वहां ठेकुआ और फल-फूल के साथ दौरा को सजाया गया। दौरा को सर पर उठाकर जैसे नदी किनारे या तालाब के पास पहुंचते हैं और छठवर्ती परिक्रमा करती हैं। भगवान भास्कर को अर्घ्य देती हैं, फिर किनारे में हाथ जोड़े दीपक जलाकर छठी मईया की पूजा अर्चना करती हैं।

यह भी पढ़े 19 February Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना गुरुवार, पढ़ें आज का राशिफल

 

यह भी पढ़े Ballia में BLO को बैठने से रोकने पर प्रधानाचार्य को शोकॉज नोटिस, डीएम ने दिखाई सख्ती

ठीक उसी तरह इन बच्चों का प्रदर्शन रहा। वहीं, विद्यालय के प्रबंधक प्रेम किशोर ने कहा कि छठ हमारे यूपी - बिहार का महापर्व है, इस पर्व का जुड़ाव सीधा प्रकृति से होता है। इसमें स्वच्छता और सुचिता का विशेष महत्व होता है, इसलिए इन सभी की जानकारी आज की युवा पीढ़ी को देनी चाहिए। यह पर्व पर्यावरण संरक्षण का संदेश देता है। इस अवसर पर एकेडमिक डायरेक्टर आलोक कुमार, तन्नू दुबे एवं कार्यक्रम में सभी शिक्षकों का विशेष योगदान रहा।

हरेराम यादव

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

गाजीपुर सिटी स्टेशन : आकर्षण का केन्द्र बनी रेलवे कॉलोनी में खाली पड़ी भूमि, इंजीनियरों की सोच ने बदली तस्वीर गाजीपुर सिटी स्टेशन : आकर्षण का केन्द्र बनी रेलवे कॉलोनी में खाली पड़ी भूमि, इंजीनियरों की सोच ने बदली तस्वीर
गाजीपुर : मंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी आशीष जैन की प्रेरणा से इंजीनियरिंग विभाग द्वारा वाराणसी मंडल के गाजीपुर सिटी स्टेशन...
बलिया में नवविवाहिता की हत्या में दोषी पति, सास-ससुर और ननद को 10-10 साल की जेल
21 March Ka Rashifal : जानिएं मेष से लेकर मीन राशि का दैनिक राशिफल
रिसेप्शन से पहले बेवफा हुई दुल्हन : सबकी आंखों में 'धूल' झोंक प्रेमी के साथ विवाहिता फरार 
बलिया के युवक की दुबई में मौत, घर-परिवार में मचा कोहराम
बेलहरी में संयुक्त उन्मुखीकरण कार्यशाला : प्रधान संग मिलकर छात्र उपस्थिति और नामांकन बढ़ाने को संकल्पित हुए प्रधानाध्यापक
Ballia News : नहीं रहे पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अशोक यादव