Video : बलिया में बेकाबू हुआ डंफर, बिजली के कई पोल हुए क्षतिग्रस्त ; एक की मौत

Video : बलिया में बेकाबू हुआ डंफर, बिजली के कई पोल हुए क्षतिग्रस्त ; एक की मौत

बलिया : राजधानी रोड पर स्थित फेफना थाना क्षेत्र के खोरी पाकड़ मुबारकपुर गांव के सामने शुक्रवार की तड़के गिट्टी लदा डंफर बेकाबू हो गयी, जिसकी चपेट में आने से एक वृद्ध की मौत हो गई। वहीं, हादसे के बाद डंफर सड़क किनारे खड़े टेंपो को टक्कर मारते हुए पेड़ से टकरा गया। इस दौरान कई बिजली के पोल भी क्षतिग्रस्त हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं घटना के बाद डंफर चालक मौके से फरार हो गया।

खोरी पाकड़ मुबारकपुर गांव निवासी हरिशंकर राजभर (65) पुत्र घुरी राजभर शुक्रवार की सुबह एनएच 31 पार कर रहे थे। इसी बीच, फेफना की तरफ से गिट्टी लाद कर आ रहा डंफर उन्हें चपेट में लेने के साथ ही सड़क किनारे खड़े टेंपो, फिर पेड़ से टकरा गया। आसपास के लोग तेज आवाज सुनकर पहुंचे तो हरिशंकर राजभर का शव लहूलुहान अवस्था में रोड पर पड़ा था। हादसे के बाद परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल है।

रोहित सिंह मिथिलेश

यह भी पढ़े तिरंगे में लिपटे CRPF जवान राजकुमार को देख रो पड़ा बलिया का यह गांव

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

जनगणना 2027 की तैयारी : बलिया में ट्रेंड हुए 110 फील्ड ट्रेनर जनगणना 2027 की तैयारी : बलिया में ट्रेंड हुए 110 फील्ड ट्रेनर
बलिया : जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को भारत की जनगणना 2027 के तहत मकान सूचीकरण एवं...
परिषदीय विद्यालयों की वार्षिक परीक्षा शुरू, बलिया में शामिल हुए दो लाख से अधिक परीक्षार्थी
बलिया में मंदिर के पास दो दिनों से खड़ी थी लावारिश बाइक, क्या है माजरा ?
बलिया में बच्चों का विवाद बना बवंडर : खूब चले लाठी-डंडे और तलवार, युवक रेफर ; तीन गिरफ्तार
बल‍िया में आग का तांडव : मां-बेटे की दर्दनाक मौत, जान बचाने की कोशिश में पति घायल
परिषदीय स्कूलों की वार्षिक परीक्षा आज से, Ballia बीएसए ने जारी किए दिशा-निर्देश
16 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना Monday, पढ़ें आज का राशिफल