VIDEO : बलिया पुलिस को मिली बड़ी सफलता, सेंट्रो कार से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद ; एक गिरफ्तार

VIDEO : बलिया पुलिस को मिली बड़ी सफलता, सेंट्रो कार से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद ; एक गिरफ्तार

Ballia News : वाहन चेकिंग के दौरान दुबहर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने बुधवार को एक संदिग्ध सेंट्रो कार से बिहार ले जाते समय अवैध शराब बरामद किया है। इसकी जानकारी सीओ सिटी गौरव शर्मा ने थाने पर प्रेस वार्ता कर दी।

बताया कि दुबहर थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह, उप निरीक्षक उमापति गिरी, कांस्टेबल तरुण मिश्रा, सत्य प्रकाश पटेल, मनोज कुमार, आलोक सिंह व लाल बहादुर यादव आदि पुलिसकर्मी जनेश्वर मिश्र सेतु के पास वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच, एक संदिग्ध सेंट्रो कर आती दिखाई दी, जिसे रोककर तलाशी ली गई।

 

यह भी पढ़े उत्तर प्रदेश सब जूनियर वॉलीबाल टीम घोषित : बलिया के तीन खिलाड़ी चयनित, मैनेजर होंगे नीरज राय

यह भी पढ़े बलिया में युवती को शादी का झांसी देकर वन दरोगा करता रहा यौन शोषण, मुकदमा दर्ज

 

कार के पिछले सीट के निचले हिस्से को मोडिफाइड कर उसमें चेंबर बनाकर 384 ऑफिसर चॉइस (180 एमएल) का पाउच बरामद किया गया। जांच करने पर पता चला कि हुंडई सेंट्रो कार में, जो नंबर लगा है वह फर्जी नंबर है। यह गाड़ी दिल्ली प्रांत में पंजीकृत है, लेकिन तस्करों द्वारा बिहार का नंबर डालकर इससे शराब तस्करी का काम किया जा रहा है। पुलिस ने कार में बैठे चुटकुन साहनी पुत्र डींगर साहनी (निवासी भागवतपुर थाना वैशाली, वैशाली बिहार) को गिरफ्तार कर सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करते हुए चालान न्यायालय किया गया, जहां से उसे भेज दिया गया।

 

रोहित सिंह मिथिलेश

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली
बलिया : बैरिया थाना पुलिस ने 25-25 हजार रुपये के इनाम घोषित तीन वांछित बदमाशों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया...
चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार