UP बोर्ड परीक्षा : बलिया कंट्रोल रूप में लगी 67 शिक्षक और अनुदेशकों की ड्यूटी, DIOS ने जारी किया संशोधित आदेश ; देखें लिस्ट

UP बोर्ड परीक्षा : बलिया कंट्रोल रूप में लगी 67 शिक्षक और अनुदेशकों की ड्यूटी, DIOS ने जारी किया संशोधित आदेश ; देखें लिस्ट

Ballia News : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा आयोजित हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट बोर्ड परीक्षा-2024 को शान्तिपूर्वक, सकुशल शुचितापूर्ण एवं नकलविहीन सम्पन्न कराने के लिए कार्यालय जिला विद्यालय निरीक्षक बलिया में संचालित कन्ट्रोल रूम में परीक्षा केन्द्रों पर लगाये गये डीवीआर (DVR) के संचालन मानिटरिंग  के लिए उच्च स्तर पर संचालित कन्ट्रोल रूम के आदेशानुसार त्वरित कियान्वयन, सूचनाओं के प्रसारण एवं आदान-प्रदान के लिए शिक्षकों एवं सहायक अध्यापकों की तीन शिफ्ट में ड्यूटी लगाई गई है। 
 
जिला विद्यालय निरीक्षक रमेश सिंह ने 67 अध्यापक एवं अनुदेशकों का ड्यूटी आदेश जारी कर दिया है। सम्बंधित अध्यापक एवं अनुदेशक 19 फरवरी से अपने निर्धारित समय पर उपस्थित होकर डयूटी करेंगे, जो अनवरत 24X7 दिनांक 09 मार्च तक तैनाती के रोटेशन के अनुसार प्रभावी रहेगी। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता क्षम्य नहीं होगी। जिला विद्यालय निरीक्षक ने कहा है कि राजेश कुमार यादव सह जिला विद्यालय निरीक्षक बलिया (प्रभारी अधिकारी कन्ट्रोल रूम) कन्ट्रोल रूम की निगरानी से संबंधित समस्त कार्यों का पर्यवेक्षण करेंगे। साथ ही सम्पादित कार्यों की प्रतिदिन की आख्या से अधोहस्ताक्षरी को अवगत कराना सुनिश्चित करेंगे।

Duty List

Duty List

यह भी पढ़े TET की अनिवार्यता समाप्त कराने को निर्णायक संघर्ष करेंगे बलिया के शिक्षक

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

पालकी से आकर हाथी से लौटेंगी देवी दुर्गा मां : आचार्य विकास ओझा पालकी से आकर हाथी से लौटेंगी देवी दुर्गा मां : आचार्य विकास ओझा
बलिया : नवरात्रि इस बार 19 मार्च से प्रारंभ होकर 27 मार्च को समाप्त होगा। इस बार देवी दुर्गा माता...
19 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना गुरुवार, पढ़ें आज का राशिफल
Chaitra Navratri 2026 : 19 मार्च यानि आज से शुरू हो चैत्र नवरात्रि, जानें खास बातें
प्रदेश सरकार का 9 वर्ष : बलिया में नौ दिवसीय मेला शुरू
Ballia News : किसान दिवस में उठीं बिजली, नलकूप और मुआवजे की समस्याएं
बलिया में मनी सेनानी व पूर्व विधायक की पुण्यतिथि : जनता ने अस्वीकार किया है, इसलिए नहीं लूंगा एमएलसी पद
बलिया में युवक ने खुद को मारी गोली : विरोधियों को फंसाने की साजिश नाकाम, पुल‍िस ने किया राजफाश