राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर रेड क्रॉस सोसायटी बलिया की अनोखी पहल

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर रेड क्रॉस सोसायटी बलिया की अनोखी पहल

बलिया : राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी बलिया द्वारा नगर क्षेत्र के कम्पोजिट  विद्यालय इन्दिरा पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी/उपाध्यक्ष ने बच्चों को अल्वेंडाजोल की दवा खिला कर अभियान की शुरुआत किया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विजय पति द्विवेदी ने बताया कि एक वर्ष से 19 वर्ष के सभी बच्चों, किशोर- किशोरियों की आंत में कृमि संक्रमण का खतरा रहता है। कृमि मनुष्य की आंत में रहते हैं और जीवित रहने के लिए मानव शरीर से जरूरी पोषक तत्व खाते रहते हैं। यह कृमि संक्रमण अस्वच्छता के कारण फैलते हैं।

संक्रमित मिट्टी के संपर्क में आने पर कृमि संक्रमण संचारित होता है। कृमि को पेट से निकालने के लिए दवा अवश्य खानी चाहिए। उन्होंने बताया कि कृमि पोषण उत्तकों से भोजन लेते हैं जैसे रक्त, जिससे खून की कमी हो जाती है। कृमि के कारण कुपोषण का खतरा और शारीरिक विकास पर प्रतिकूल असर पड़ता है। एसीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने कहा कि जो बच्चे पहले से बीमार है या अन्य कोई दवा ले रहे हैं, उन्हें एल्बेंडाजोल नहीं खिलाई जाएगी।

बताया कि किन्हीं कारण बस दवा खाने से वंचित बच्चों को 15 फरवरी को दवा खिलाई जाएगी। इस अवसर पर डॉ राकिफ अख्तर, डॉ अभिषेक मिश्रा, डॉ आरबी यादव (डीपीएम), विजय कुमार शर्मा (उप-सभापति), सरदार जितेंद्र सिंह, सरदार सुरेंद्र सिंह खालसा, डॉ पंकज ओझा, शैलेश श्रीवास्तव, अविनाश पाण्डेय (डब्लूएच ओ)सभासद सूरज तिवारी, नीशु राय, रेखा पाण्डेय, बिन्दु सिंह, सीमा प्रसाद, गीता देवी, देमयंती देवी आदि लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़े बलिया में भीषण एक्सीडेंट : एक व्यक्ति की मौत, बाइक छोड़ भागा चालक

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
बलिया : जिला प्रशासन ने बांसडीह स्थित रुद्र भारत गैस सर्विस के एक बड़े कालाबाजारी रैकेट का पर्दाफाश किया है।...
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली