सड़क हादसे में बलिया के दो युवकों की मौत, चचेरे भाई थे दोनों

सड़क हादसे में बलिया के दो युवकों की मौत, चचेरे भाई थे दोनों

बलिया : महाराष्ट्र के पुणे में नौकरी कर रहे नगरा थाना क्षेत्र के बछईपुर निवासी दो चचेरे भाइयों की मौत सड़क हादसे में हो गई। घटना की सूचना रविवार की सुबह जैसे ही परिजनों को मिली, कोहराम मच गया। मृतकों के पिता सहोदर भाई है, जबकि दोनों की मां भी आपस में बहन है। हादसे में मृत दोनों चचेरे भाई अपने परिवार के कमाऊ पुत्र थे।

नगरा थाना क्षेत्र के बछईपुर निवासी चचेरे भाई रोशन खरवार और दीपक खरवार पुणे की एक कंपनी में नौकरी करते थे। शनिवार की रात ड्यूटी के बाद दोनों अपने साथी के साथ पैदल ही कमरे पर जा रहे थे। इस बीच तेज रफ्तार वाहन ने तीनों को चपेट में ले लिया। हादसे में दोनों चचेरे भाइयों की मौत हो गई, जबकि तीसरा घायल बताया जा रहा है। इनमें मृतक रोशन खरवार की शादी हो चुकी थी। डेढ़ साल का एक पुत्र है। जबकि दीपक खरवार की अभी शादी नहीं हुई थी। इधर सूचना मिलते ही गांव में कोहराम मच गया। 

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
बलिया : हिंदू धर्म में सूर्य देव और छठी मैय्या की उपासना का पावन पर्व छठ अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता...
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद