बलिया : माहिला समेत दो हत्यारोपी गिरफ्तार

बलिया : माहिला समेत दो हत्यारोपी गिरफ्तार

बलिया : पुलिस अधीक्षक देव रंजन वर्मा के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में नरही थाना पुलिस को सफलता मिली है। थानाध्यक्ष पन्नेलाल मय फोर्स ने धारा 302, 201, 34, 120बी आईपीसी से सम्बन्धित सबा खातून पुत्री स्व. मुजिबुल हक (निवासी : बड़की सारिमपुर, थाना औद्योगिक क्षेत्र, बक्सर, बिहार) व फैयाज खां पुत्र सफीउल्ला उर्फ टीपू खां (निवासी बड़की सारिमपुर, थाना औद्योगिक क्षेत्र, बक्सर, बिहार) को भरौली पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया।
 
अभियुक्तों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त आला कत्ल बरामद किया गया। आवश्यक कार्यवाही करते हुए पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को चालान न्यायालय किया। गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष के अलावा उप निरीक्षक मंगला प्रसाद उपाध्याय, महिला उप निरीक्षक मधु शर्मा, एचसी जयप्रकाश यादव, कां. प्रशांत सिंह व महिला कां. प्रिया सिंह शामिल रही।

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में धारा 163 लागू, 31 मार्च तक एकत्रित नहीं होंगे पांच से अधिक लोग बलिया में धारा 163 लागू, 31 मार्च तक एकत्रित नहीं होंगे पांच से अधिक लोग
बलिया : जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से अपर जिला मजिस्ट्रेट अनिल कुमार ने भारतीय नागरिक सुरक्षा...
बलिया में तेज धमाके के साथ फटा एयर कंप्रेसर, महिला की मौत, पति रेफर
बलिया में ट्रक की टक्कर से हवा में उड़ी बाइक, संविदाकर्मी की मौत
बलिया में बाइक की टक्कर से कक्षा 6 का छात्र घायल, ग्रामीणों ने शिक्षकों पर लगाया बड़ा आरोप
साथी की तेरही पर बलिया के शिक्षकों ने दिखाई संवेदनशीलता, सौंपी एक लाख की सहयोग राशि
रचनात्मकता और नवाचार का शानदार उत्सव बनीं राधाकृष्णा एकेडमी की ज्ञानकुंभ 2.0 प्रदर्शनी
16 February Ka Rashifal : क्या कहते हैं आपके सितारे, पढ़ें आज का राशिफल