बलिया में असंतुलित होकर पलटा ट्रक, फंसे ड्राइवर को निकालने में जुटी पब्लिक और पुलिस

बलिया में असंतुलित होकर पलटा ट्रक, फंसे ड्राइवर को निकालने में जुटी पब्लिक और पुलिस

बलिया : बांसडीह-बलिया मार्ग पर गुरुवार की तड़के सुबह शिवरामपुर गांव के पास गिट्टी लदी ट्रक सड़क किनारे पलट गया। ग्रामीणों व पुलिस की तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद गंभीर रूप से घायल ड्राइवर को ट्रक से निकाला गया।              

सोनभद्र जनपद के रावर्टसगंज निवासी इंद्रेश पाल (40) सोनभद्र से गिट्टी लेकर बांसडीह कस्बे में जा रहा था। बांसडीह चौराहे से दो किलोमीटर पहले ट्रक चार बजे सुबह अचानक गड्ढे में पलट गया। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दिया। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से ट्रक के केबिन में फंसे ड्राइवर को गैस कटर से काटकर बाहर निकाला। इंद्रेश पाल को जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया, जहां से गंभीरावस्था में वाराणसी रेफर कर दिया गया। कोतवाल संजय सिंह ने बताया कि ड्राइवर इंद्रेश को सिर, पैर में गंभीर चोट लगा है।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अभिजीत तिवारी सत्यम को असम विधानसभा चुनाव के लिए असम के हैलाकांडी जनपद...
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद
बलिया में बनी TSCT को और मजबूत बनाने की रणनीति
बलिया में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, अपूर्वा नर्सिंग होम पर हंगामा ; चिकित्सक दम्पती समेत 5 डाक्टरों पर मुकदमा