परिवहन मंत्री ने दी सौगात : बलिया में बनेगा प्रेस क्लब और अधिवक्ता-वादकारी भवन

परिवहन मंत्री ने दी सौगात : बलिया में बनेगा प्रेस क्लब और अधिवक्ता-वादकारी भवन

Ballia News : परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने अपनी विधायक निधि से मीडियाकर्मियों के लिए प्रेस क्लब तथा अधिवक्ताओं के लिए अधिवक्ता भवन की सौगात दी है। मुख्य विकास अधिकारी को लिखे पत्र में परिवहन मंत्री ने कहा है मुख्य राजस्व अधिकारी के प्रस्ताव पर यह निर्माण किया जाना अत्यंत आवश्यक है।

मुख्य राजस्व अधिकारी त्रिभुवन ने परिवहन मंत्री को पत्र लिखकर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की पत्रावली रखरखाव और मीडिया कर्मियों के साथ समन्वय तथा अधिवक्ताओं और वादकारियों के लिए एक भवन निर्माण की मांग की थी। परिवहन मंत्री ने उक्त मांग पर विचार करने के बाद प्रेस क्लब के लिए 22 लाख और अधिवक्ता भवन के लिए 20 लाख रुपया अपनी विधायक निधि से जारी किया है। मुख्य विकास अधिकारी को पत्र लिखते हुए परिवहन मंत्री ने दोनों प्रस्ताव को आवश्यक बताते हुए इसलिए यह निर्माण अति शीघ्र कराया जाए। पत्र के मुताबिक कलेक्ट्रेट प्रांगण में एसओसी कोर्ट के उत्तर अधिवक्ता/वादकारी कक्ष का निर्माण कार्य होगा, जबकि मॉडल तहसील बलिया के परिसर में प्रेस क्लब, सूचना सम्पर्क विभाग हेतु एक भवन का निर्माण होगा। 

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली
बलिया : बैरिया थाना पुलिस ने 25-25 हजार रुपये के इनाम घोषित तीन वांछित बदमाशों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया...
चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार