बलिया में दर्दनाक हादसा : नहर में गिरी बेकाबू स्कूटी, मां-बेटे की मौत

बलिया में दर्दनाक हादसा : नहर में गिरी बेकाबू स्कूटी, मां-बेटे की मौत

Ballia News : नगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत मालीपुर-विशुनपुरा मार्ग पर छितौना हेड के सामने बुधवार की रात अचानक अनियंत्रित स्कूटी नहर में गिर गई, जिससे मां- बेटे की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद से जहां घर-परिवार में कोहराम मचा हैै, वहीं गांव में मातम का माहौल है।

बताया जा रहा है कि नगरा थाना क्षेत्र के पड़सरा जुड़न निवासी शब्बो परवीन (27) पत्नी जुबेर अहमद अपने पांच वर्षीय पुत्र अब्बास सिद्दीकी का उपचार कराने के लिए ज्येष्ठ के पुत्र शाकिब रजा के साथ आजमगढ गई थीं, जहां से लौटने में रात हो गई। रात 10 बजे के करीब वह मालीपुर चट्टी पर ऑटो से उतरी तथा घर जाने के लिए वाहन ढूंढने लगे। इसी बीच कोई अपरिचित व्यक्ति स्कूटी से उसी रास्ते से सिकंदरपुर जा रहा था।

शब्बो परवीन, शाकिब रजा और छोटे बालक को देखकर वह उन्हें गांव छोड़ने की बात कहकर स्कूटी पर बैठा लिया। स्कूटी जैसे ही छितौना हेड के समीप अंधे मोड़ पर पहुंची, अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई। हादसे के बाद स्कूटी चालक और शाकिब रजा किसी तरह नहर के पानी से बाहर निकले और शकीब रजा सहयोग के लिए चिल्लाने लगा।

यह भी पढ़े 24 February Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल

वहीं, अपरिचित स्कूटी चालक अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया। शाकिब रजा के शोर पर लोगो की भीड़ जुट गईं। सूचना पर गांव के लोग तथा परिजन  पानी में डूबे मां बेटे को लोग ढूंढने लगे। इस बीच, पुलिस भी पहुंच गई। काफी ढूंढने के बाद मां बेटे का शव इंदासो गांव के पास मिला। पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में ले लिया। हादसे में मां बेटे की मौत के बाद पड़सरा जुडन गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

यह भी पढ़े बलिया में धन और नौकरी का लालच देकर कराया जा रहा था मतांतरण, पादरी गिरफ्तार

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली
बलिया : बैरिया थाना पुलिस ने 25-25 हजार रुपये के इनाम घोषित तीन वांछित बदमाशों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया...
चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार