बलिया : चलती स्टीमर से तीन युवकों ने लगाया गंगा में छलांग, एक लापता

बलिया : चलती स्टीमर से तीन युवकों ने लगाया गंगा में छलांग, एक लापता

बलिया : स्टीमर से छलांग लगाकर गंगा नदी के बीच में स्नान करना युवकों को भारी पड़ गया। हालांकि दो युवकों को नाविकों ने बचा लिया, लेकिन एक गंगा की लहरों में खो गया। इसकी सूचना मिलते ही हड़कम्प मच गया। नरहीं थाना क्षेत्र के सरयां गांव निवासी पवन यादव (16) पुत्र खरताली यादव सोमवार की दोपहर करीब ढाई बजे अपने दोस्त मोहित कुमार और यश कुमार के साथ बक्सर के रामरेखा घाट से उजियार घाट आने के लिए स्टीमर पर सवार हुआ।

स्टीमर गंगा नदी की बीच धारा में पहुंची, तभी तीनों ने एक साथ गंगा नदी में स्नान करने के लिए छलांग लगा दिया। तीनों युवक डूबने लगे तो नाविक बचाने के लिए दौड़ पड़े। नाविकों ने मोहित कुमार और यश कुमार को बचा लिया। लेकिन पवन यादव गंगा की लहरों में समा गया। इसकी जानकारी जैसे गांव पहुंची, गांव के लोग दर्जनों की संख्या में गंगा तट पर पहुंच गए। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई और गंगा नदी में पवन को ढूंढने लगे। लेकिन समाचार लिखे जाने तक कोई सफलता नहीं मिली। इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। ग्रामीणों ने बताया कि स्टीमर से कूद कर गंगा स्नान करने वाले लड़कों की संख्या दर्जनों में है।

रोहित सिंह मिथिलेश

यह भी पढ़े बलिया में 10वीं की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म : 5 ने नोचा जिस्म, दो युवक गिरफ्तार

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया : शिक्षा क्षेत्र नवानगर के कन्या प्राथमिक विद्यालय डूहा पर तैनात शिक्षामित्र ज्ञानेश प्रताप सिंह का असामयिक निधन हो...
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश
बलिया में आग की लपटों का तांडव, HDFC का एटीएम जलकर खाक