बलिया में मां-बेटी के साथ दुष्कर्म की कोशिश, तीन नामजद

बलिया में मां-बेटी के साथ दुष्कर्म की कोशिश, तीन नामजद

बांसडीह, बलिया : बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में किशोरी तथा उसकी मां के साथ मारपीट तथा दुराचार के प्रयास का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित मां की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में  मुकदमा दर्ज किया है।

महिला ने आरोप लगाया है कि उनकी 16 वर्षीय पुत्री खेत में गयी थी, तभी गनेश यादव व तारकेश्वर सिंह उसे घसीट कर गन्ने के खेत में ले जाकर छेड़छाड़ करने लगे। पुत्री के शोर मचाने पर मैं भी वहां पहुंची और उन लोगों का विरोध किया। इस पर आरोपियों ने मेरे साथ भी छेड़छाड़ किया। 

मैं अपनी बेटी के साथ घर लौट आयी तो आरोपी मौका पाकर मेरे घर में घुस गए और मेरी पुत्री का हाथ पकड़कर कमरे में ले जाने लगे। इस दौरान राधेश्याम यादव भी वहां पहुंच गये। तीनों लोगों ने घर के अंदर मारपीट किया। मेरा मंगलसूत्र व 20 हजार रुपये भी छीन लिया। प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच किया जा रहा है।

यह भी पढ़े Ballia News : आपरेशन से प्रसव के बाद महिला की मौत, अस्पताल सील

विजय कुमार गुप्ता

यह भी पढ़े बलिया में जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा बैठक, प्रभारी डीएम ने इन विन्दुओं पर दिए कड़े निर्देश

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प
बलिया : शिक्षा क्षेत्र सीयर के प्राथमिक विद्यालय सीयर नंबर 3 का हरिकेवल प्रसाद सभागार शिक्षा, संकल्प और समर्पण का...
25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट