72 घंटे से अंधेरे में डूबा बलिया का यह गांव... जिम्मेदारों ने साधी चुप्पी

72 घंटे से अंधेरे में डूबा बलिया का यह गांव... जिम्मेदारों ने साधी चुप्पी

बैरिया, बलिया : बिहार राज्य विद्युत बोर्ड ने गंगा उस पार के बैरिया तहसील क्षेत्र के गांव नौरंगा, चक्की नौरंगा, भुवाल छपरा, उदई छपरा के डेरा सहित आधा दर्जन गांवों की बिजली पिछले 72 घंटे से काट दी है। बिहार के बिजली विभाग के अधिकारियों ने बताया कि उत्तर प्रदेश के बिजली विभाग पर 24 करोड़ 92 लाख रुपया विद्युत बिल का बकाया है। जिसके चलते विद्युत आपूर्ति ठप्प की गई है।

बलिया के विद्युत विभाग के एसडीओ अंबुज तिवारी ने इतना बकाया नहीं होने की बात करते हुए कहा बिहार से हम लोगों ने नौरंगा व आसपास के आधा दर्जन गांवों के लिए बिजली ली है। वही बिहार के भोजपुर जनपद अंतर्गत खवासपुर पंचायत और सारण जनपद अंतर्गत प्रभुनाथपनगर पंचायत के एक दर्जन से अधिक गांवों को उत्तर प्रदेश से बिजली दी जाती है। वहां हम लोगों का बिल बकाया है। बावजूद इसके हम लोगों ने बिजली की आपूर्ति नहीं रोकी है। जबकि बिहार में यहां दूसरी बार बिजली ठप्प की है।

गौरतलब है कि सौभाग्य योजना के तहत दोनों प्रदेशों के गंगा पार के गांव को बिजली देने का समझौता हुआ था। जिसके तहत उदई छपरा के डेरा, भुआल छपरा, तिवारी के डेरा, नौरंगा, चक्की नौरंगा, लालू के डेरा को बिहार से विद्युत आपूर्ति की जाती है। जबकि गंगा के इस पार भोजपुर जनपद के खवासपुर पंचायत अंतर्गत जानकी बाजार, खवासपुर, हरि के डेरा, भगवानपुर के डेरा, मुजहीं, हजारी सिंह के डेरा दर्जन गांवों को तथा सारण जनपद के प्रभूनाथनगर पंचायत अंतर्गत गरीब टोला, रावल टोला, लाला टोला, रामनगर, आलेख टोला, बैजू टोला सहित एक दर्जन गांवों को विद्युत आपूर्ति की जाती है।

यह भी पढ़े उत्तर प्रदेश सब जूनियर वॉलीबाल टीम घोषित : बलिया के तीन खिलाड़ी चयनित, मैनेजर होंगे नीरज राय

उत्तर प्रदेरा ने बड़ा दिल दिखाते हुए विद्युत आपूर्ति बकाया के लिए कभी भी ठप्प नहीं किया, जबकि बिहार ने दूसरी बार विद्युत आपूर्ति ठप्प की है। इस संदर्भ में पूर्व प्रधान राजमंगल ठाकुर समेत नौरंगा वासियों का कहना है बलिया के बिजली विभाग के अधिकारियों को इस संदर्भ में सूचित किया जा चुका है। किंतु विद्युत आपूर्ति बहाल करने के लिए कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। समाचार लिखे जाने तक विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी है। इससे लोगों में आक्रोश है।

यह भी पढ़े शिक्षामित्रों और अनुदेशकों के मानदेय को लेकर सीएम योगी का बड़ा ऐलान, अप्रैल से मिलेगी बढ़ी सैलरी 

शिवदयाल पांडेय मनन

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश
बलिया : पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने रविवार को भीमपुरा और नगरा थाने का औचक निरीक्षण किया। एसपी ने संबंधित...
बलिया में आग की लपटों का तांडव, HDFC का एटीएम जलकर खाक
बलिया में मोबाइल तोड़ने के साथ ही देवरानी ने जेठानी पर फेंका खौलता पानी, वाराणसी रेफर ; देखें Video
शैक्षिक भ्रमण पर निकले SC College बलिया के Geography Students
Ballia News : पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा समापन पर कार्यकर्ता अभिनन्दन समारोह, आज होगा बड़ा जुटान
बलिया पुलिस के हत्थे चढ़ा दुष्कर्मी !
22 मार्च का राशिफल : कैसा रहेगा अपना Sunday, पढ़ें दैनिक Rashifal