सब जूनियर डिस्ट्रिक्ट कराटे चैंपियनशिप में चमका बलिया का यह स्कूल, स्वर्ण और रजत पदक विजेताओं को मिला स्टेट का रास्ता

सब जूनियर डिस्ट्रिक्ट कराटे चैंपियनशिप में चमका बलिया का यह स्कूल, स्वर्ण और रजत पदक विजेताओं को मिला स्टेट का रास्ता

बलिया : स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन ऑफ़ बलिया के तत्वाधान में आयोजित सब जूनियर डिस्ट्रिक्ट कराटे चैंपियनशिप 2024 का आयोजन वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम में सम्पन्न हुआ। प्रतियोगिता का शुभारम्भ जनपद न्यायाधीश अमित पाल सिंह ने किया। शुभारंभ के उपरांत श्री सिंह ने खिलाड़ियों एवं आयोजक मंडल को संबोधित करते हुए कहा कि जनपद में इतने सारे कराटे प्रशिक्षुओं और प्रशिक्षकों को अनुशासित ढंग से एक साथ देखना ही एक अलग उत्साह एवं रोमांच का आभास दिलाता है। प्रतियोगिता में कुल 60 स्वर्ण पदक के लिए जनपद के विभिन्न क्षेत्रों और स्कूलों के 196 खिलाड़ियों ने सहभाग किया।

प्रतियोगिता में शामिल गुरुकुल विद्यापीठ स्कूल गड़वार, सिटी कान्वेंट स्कूल सहतवार, आरके मिशन स्कूल सागर पाली, सनबीम स्कूल अगरसंडा, सेक्रेट हार्ट स्कूल के अलावा कई स्कूलों के खिलाड़ियों ने अपने खेल का शानदार प्रदर्शन करते हुए पदकों पर कब्ज़ा जमाया। प्रतियोगिता में 21 पदकों के साथ ओवर ऑल चैंपियन गुरुकुल विद्यापीठ गड़वार विजेता एवं 19 पदकों के साथ सिटी कान्वेंट स्कूल सहतवार उप विजेता रहा।

इस प्रतियोगिता में स्वर्ण एवं रजत पदक हासिल खिलाड़ी ही लखनऊ में आयोजित आगामी राज्य स्तरीय सब जूनियर कराटे प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। प्रतियोगिता के समापन समारोह के मुख्य अतिथि आरके मिशन स्कूल के प्रबंधक हर्ष श्रीवास्तव, जीवन प्रदाता फाउंडेशन के अध्यक्ष हर्षित कुमार, डॉक्टर रितेश सोनी व एसोसिएशन के अध्यक्ष सिहान बाल कृष्ण मूर्ति द्वारा विजेता व उप विजेता टीम को पुरस्कृत किया गया।

यह भी पढ़े बलिया में पीएमश्री खेलों की ओवर ऑल चैंपियन बना नरहीं नम्बर एक

इस अवसर पर व्यापारी नेता राम प्रसाद जायसवाल, जीवन प्रदाता के उपाध्यक्ष अनिल सिंह, गुरुकुल के प्राध्यापक ज्योत्सना तिवारी, जिला ओलम्पिक संघ के सचिव धीरेन्द्र शुक्ला, गोमती सिटी लखनऊ के निदेशक आरजू सिंह, संजीव यादव, सुरेन्द्र गुप्ता, संतोष वर्मा,शैलेश प्रसाद, अजय वर्मा, राम जी, वरिष्ठ खिलाड़ी एसआई घनश्याम गुप्ता व राकेश आदि ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल एवं प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

यह भी पढ़े दिवंगत रसोईया की बेटी को मिला नया जीवन, भावुक कर देंगी बलिया में हुई इस शादी की कहानी

कोच के रूप में सुमित पाठक, कमल यादव, संजय चौरसिया, दीपाली राय उपस्थिति सराहनीय रहा। निर्णायक की भूमिका में वाराणसी से आमंत्रित विकाश सोनकर, मोनिका कुमारी, अपर्णा सिंह, विकाश पटेल तथा जनपद से मुकेश कुमार, लाल बाबू रावत, नकुल रावत, आरिफ हुसैन रहे। संचालन एसोसिएशन के अध्यक्ष बाल कृष्ण मूर्ति और धन्यवाद ज्ञापन महासचिव सुमित झा एवं उपाध्यक्ष सुशील उपध्याय ने किया।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

निपुण आकलन में बलिया का बेलहरी FIRST, अन्य ब्लाकों के परिणाम पर बीएसए ने जताई नाराजगी ; बोले... निपुण आकलन में बलिया का बेलहरी FIRST, अन्य ब्लाकों के परिणाम पर बीएसए ने जताई नाराजगी ; बोले...
बलिया : निपुण भारत मिशन के तहत परिषदीय विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता परखने के लिए आयोजित निपुण आकलन परीक्षा...
18 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
बलिया में दिनदहाड़े युवक को मारी गोली, पांच पर मुकदमा, चार गिरफ्तार
बलिया में उलझी मां-बेटे की मौत की गुत्थी : जिस पर लगा था जलाने का का आरोप, उसका पोखरे में मिला शव
हरीश राणा इच्छामृत्यु के लिए दिल्ली एम्स शिफ्ट : 'जाओ हरीश, वक्त आ गया है', विदाई से पहले बहन ने दी जिंदगी का सबक ; रो पड़ा हर दिल
17 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना मंगलवार, पढ़ें आज का राशिफल
प्यार के लिए उजाड़ा 'सिंदूर' : प्रेमी से दूरी बर्दाश्त नहीं कर सकी पत्नी, करा दी पति की हत्या