बलिया : खंड शिक्षा अधिकारियों और बेसिक से जुड़े मतदान कार्मिकों के लिए अहम है बीएसए का यह संदेश

बलिया : खंड शिक्षा अधिकारियों और बेसिक से जुड़े मतदान कार्मिकों के लिए अहम है बीएसए का यह संदेश

बलिया : जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) मनीष कुमार सिंह ने समस्त खंड शिक्षा अधिकारी व मतदान कार्मिक (बेसिक शिक्षा विभाग) के नाम से पत्र जारी किया है। बीएसए ने कहा है कि लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 को संपादित करने के लिए आप सभी का प्रथम तथा द्वितीय मतदान कार्मिक प्रशिक्षण संपादित कराया जा चुका है। उक्त ड्यूटी के 31 मई 2024 को प्रातःकाल 7:00 बजे नियत स्थान पर अपनी उपस्थिति देना सुनिश्चित करें।

357-बेल्थरा रोड : कृषि उत्पादन मंडी तिखमपुर
359-सिकंदरपुर : कृषि उत्पादन मंडी तिखमपुर
362-बांसडीह : कृषि उत्पादन मंडी तिखमपुर
363-बैरिया : कृषि उत्पादन मंडी तिखमपुर
360-फेफना : कलेक्ट्रेट परिसर बलिया
361-बलिया नगर : कलेक्ट्रेट परिसर बलिया
358-रसड़ा : कलेक्ट्रेट परिसर बलिया

उपरोक्त विधानसभावार पार्टी रवानगी स्थल का अंकन किया गया है। उक्त स्थान पर ससमय अपनी उपस्थिति देना सुनिश्चित करें। रवानगी स्थल से निर्धारित टेबल पर मतदान कार्मिक ड्यूटी पत्र प्राप्त करने के साथ ही सामग्री का मिलान कर लें। अपने बूथ के सदस्यों को एकत्रित करते हुए निर्धारित वाहन से अपने बूथ पर पहुंचे और कार्यों को संपादित करना सुनिश्चित करें। निर्वाचन  में किसी भी प्रकार की लापरवाही, शिथिलता या अनुपस्थिति की परिस्थिति में  अनुपस्थित सम्बंधित कार्मिक पर 31 मई 2024 को ही F.I.R की कार्रवाई के साथ-साथ विभागीय कार्यवाही की संतुति कर दी जाएगी, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी मतदान कार्मिक की होगी।

यह भी पढ़े बलिया में आस्था की मिसाल बना नन्हा रोज़ेदार : आठ वर्षीय कमाल ने रखा रमज़ान का रोज़ा, दादी ने दी ढेरों दुआएं

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प
बलिया : शिक्षा क्षेत्र सीयर के प्राथमिक विद्यालय सीयर नंबर 3 का हरिकेवल प्रसाद सभागार शिक्षा, संकल्प और समर्पण का...
25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट