बलिया : टाउन इण्टर कालेज के छात्रों ने कुछ यूं दिया शत प्रतिशत मतदान का संदेश

बलिया : टाउन इण्टर कालेज के छात्रों ने कुछ यूं दिया शत प्रतिशत मतदान का संदेश

Ballia News : ग्रीष्मावकाश की पूर्व संध्या पर श्री मुरली मनोहर टाउन इण्टर कालेज में शनिवार को विद्यालय के छात्रों ने मानव श्रृंखला से विभिन्न आकृतियां बनाकर अधिक से अधिक मतदान करने और जनपद का मतदान प्रतिशत बढ़ाने का संदेश दिया। वहीं, मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए प्रार्थना स्थल पर छात्रों को शपथ भी दिलाई गई।

 

यह भी पढ़े बलिया में युवती को शादी का झांसी देकर वन दरोगा करता रहा यौन शोषण, मुकदमा दर्ज

IMG-20240518-WA0025

यह भी पढ़े चटकार होगी यूपी के कर्मचारियों की होली, त्योहार से पहले सीएम योगी ने दी ये खुशी

 

प्रधानाचार्य अखिलेश सिन्हा ने छात्रों से कहा कि ग्रीष्मावकाश में सभी छात्र सुबह-शाम एक-एक घंटे अपने गांव में घरों में जाकर सभी बड़ों से वोट जरुर डालने का निवेदन करें। प्रधानाचार्य ने बताया कि जनपद में 01 जून को वोट डाला जाएगा। इस दिन सभी छात्र अपने गांव में सक्रिय रहें और घरों से बूढ़े मतदाताओं को बूथ तक ले जाने में उनकी मदद करें।

 

विद्यालय के छात्रों ने विद्यालय के लान में VOTE ON 1 JUNE 2024 तथा वोट दें की आकृति बनाकर मतदान के दिन मतदान प्रतिशत बढ़ाने का अपना संकल्प दोहराया। प्रधानाचार्य ने बताया कि स्वीप एलएस 2024 के तहत विद्यालय में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहे हैं। छात्रों को मतदान के लिए लोगों को प्रेरित करने को पूरे वर्ष प्रशिक्षित किया जाता रहा। 

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे 25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
मेषपराक्रम भाव सक्रिय रहेगा। साहस बढ़ेगा और कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा और छोटी...
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे