बलिया में चोरों ने चटकाया दो परिषदीय स्कूलों का ताला

बलिया में चोरों ने चटकाया दो परिषदीय स्कूलों का ताला

Ballia News : चोर इन दिनों परिषदीय स्कूलों को निशाना बना रहे है। ताजा मामला शिक्षा क्षेत्र दुबहर का है। चोरों ने बुधवार की रात चोरों ने दो स्कूलों का ताला तोड़कर न सिर्फ रसोई गैस सिलेंडर, बल्कि मध्यान्ह भोजन (एमडीएम) का खाद्यान्न भी पार कर दिया। प्रधानाध्यापकों ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी है। 

शिक्षा क्षेत्र दुबहर के प्राथमिक विद्यालय सपहां की सहायक अध्यापिका आरती वर्मा ने दुबहर पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि, गुरूवार की सुबह स्कूल पहुंची तो रसोईया कमलावती द्वारा बताया गया कि चोरों द्वारा किचन व स्टोर रूम का ताला तोड़कर सभी सामान चुरा लिया गया है। चोरों ने एक भरा सिलेंडर, एक खाली सिलेंडर, भगोना, ड्रम (20 किलो आटा सहित), खाना बनाने में सामग्री, 50 किलो चावल गायब किया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की।

उधर, बुधवार की रात ही चोरों ने कम्पोजिट विद्यालय हरिहरपुर का ताला तोड़कर एमडीएम योजना का दो भरा हुआ रसोई गैस सिलेंडर गायब कर दिया है। प्रभारी प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार द्विवेदी ने घटना की सूचना हल्दी थाना पुलिस को देकर न्यायसंगत कार्रवाई की मांग की है। शिक्षा क्षेत्र दुबहर के दो परिषदीय स्कूलों में चोरी की घटना पर चिन्ता व्यक्त करते हुए प्राथमिक शिक्षक संघ दुबहर के अध्यक्ष अजीत पांडेय ने पुलिस से सार्थक कदम उठाने की मांग किया है। 

यह भी पढ़े दुल्हन की सफल सर्जरी : स्टेज पर दूल्हे को जयमाला पहनाते समय सिरफिरे ने मारी थी गोली

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया : रेवती स्थित मनःस्थली एजुकेशन सेन्टर (Manasthali Education Centre-Reoti) में वार्षिक परीक्षाफल वितरण समारोह (Anual Result Day Celeration) का...
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली
चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित