सनबीम स्कूल बलिया : प्रोत्साहन कार्यक्रम में बच्चों को सफलता का मंत्र देंगे ये दिग्गज

सनबीम स्कूल बलिया : प्रोत्साहन कार्यक्रम में बच्चों को सफलता का मंत्र देंगे ये दिग्गज

बलिया : जिले के अगरसंडा स्थित सनबीम स्कूल (Sunbeam School Ballia) अपने विद्यार्थियों के हित में कार्य करने के लिए सदैव अग्रसर रहता है। विद्यार्थियों निरंतर उत्साहित किया जाता है, ताकि उनका कौशल विकास हो। विद्यालय का मानना है कि किसी भी कार्य में सकारात्मक उन्नति हेतु कार्य की प्रतिपुष्टि (Feedback) एवं सराहना अत्यंत आवश्यक है। इसी को ध्यान में रखते हुए वार्षिक परीक्षा के मूल्यांकन के उपरांत श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को को सम्मानित करने के लिए प्रतिवर्ष प्रोत्साहन कार्यक्रम (Incentive Programs) का आयोजन किया जाता है।

इस वर्ष प्रोत्साहन कार्यक्रम का आयोजन 8 अप्रैल को किया जा रहा है, जिसमें बतौर मुख्य अतिथि के रूप में बलिया पुलिस अधीक्षक देव रंजन वर्मा तथा कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण विशिष्ट अतिथि के रूप नीति आयोग से संबंधित ईडी वेब स्टूडियो चैनल एंड मॉक की संस्थापक डॉ राबिया भाटिया को आमंत्रित किया गया है। डॉ भाटिया अद्भुत सार्वजनिक वक्ता, एक महान सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर एवं उत्कृष्ट महिला है। इनका आदर्श वाक्य परिवर्तन लाने के लिए परिवर्तनशील बनें हैै। डॉ भाटिया एक शिक्षाविद है, जो अपने कौशलों का उपयोग समाज सुधार के साथ-साथ लोगों को समझने के लिए कर रही हैं। डॉ भाटिया लोगों को कैरियर संबंधी परामर्श व कॉरपोरेट प्रशिक्षण प्रदान करती है। इसके साथ ही वह ब्रिटिश कौंसिल से प्रमाणित एक स्पोकन ट्रेनर, सलाहकार हैं।

प्रोत्साहन में आमंत्रित अतिथियों के विषय में विद्यालय के निदेशक डॉ कुंवर अरुण सिंह ने बताया कि बतौर मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक, जहां एक ओर अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा का प्रेरणास्त्रोत है, वहीं दूसरी ओर विशिष्ठ अतिथि डॉ राबिया भाटिया शिक्षाजगत में रत्नरूपी है। डॉ सिंह ने कहा कि इनका आगमन एवं संबोधन से विद्यार्थियों में प्रेरणा की भावना जागृत होगी।

यह भी पढ़े बलिया में ठेकेदार से 7.65 लाख की ठगी, जालसाज ने ऐसे दिया चकमा

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

जनगणना 2027 की तैयारी : बलिया में ट्रेंड हुए 110 फील्ड ट्रेनर जनगणना 2027 की तैयारी : बलिया में ट्रेंड हुए 110 फील्ड ट्रेनर
बलिया : जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को भारत की जनगणना 2027 के तहत मकान सूचीकरण एवं...
परिषदीय विद्यालयों की वार्षिक परीक्षा शुरू, बलिया में शामिल हुए दो लाख से अधिक परीक्षार्थी
बलिया में मंदिर के पास दो दिनों से खड़ी थी लावारिश बाइक, क्या है माजरा ?
बलिया में बच्चों का विवाद बना बवंडर : खूब चले लाठी-डंडे और तलवार, युवक रेफर ; तीन गिरफ्तार
बल‍िया में आग का तांडव : मां-बेटे की दर्दनाक मौत, जान बचाने की कोशिश में पति घायल
परिषदीय स्कूलों की वार्षिक परीक्षा आज से, Ballia बीएसए ने जारी किए दिशा-निर्देश
16 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना Monday, पढ़ें आज का राशिफल