बलिया : युवक का शव पहुंचते ही मचा कोहराम

बलिया : युवक का शव पहुंचते ही मचा कोहराम

बलिया : उभांव थाना क्षेत्र के भीटा भुवारी गांव निवासी सुनील यादव (35) का शव मंगलवार की शाम घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। पत्नी और परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस बीच, सुनील का अंतिम संस्कार सरयू नदी के तट पर किया गया।

खबरों के अनुसार जफराबाद के शेखवाड़ा मोहल्ला निवासी 61 वर्षीय राबिया पत्नी अब्दुल सलाम और इश्तियाक उर्फ बाबू निवासी काजी अहमद नूर थाना जफराबाद किसी काम से आजमगढ़ गए थे। इधर सुनील यादव स्कॉर्पियो से किसी काम से जौनपुर जा रहा था। आजमगढ़ में राबिया और इश्तियाक उर्फ बाबू को सवारी के तौर सुनील ने बैठा लिया।

जौनपुर से 10 किलोमीटर पहले लिलहा मोड़ के पास उसकी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित हो गई और सड़क पर लगे लोहे की बैरिकेडिंग तोड़ते हुए नहर की पुलिया के रेलिंग पर चढ़कर लटक गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया, जहां डाक्टरों ने राबिया और सुनील यादव को मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही सुनील के परिजन जौनपुर के पोस्टमार्टम हाउस के लिए रवाना हो गए। मंगलवार की देर शाम सुनील का शव गांव पहुंचा, तो वहां कोहराम मच गया।

यह भी पढ़े Ballia News : आपरेशन से प्रसव के बाद महिला की मौत, अस्पताल सील

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे 25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
मेषपराक्रम भाव सक्रिय रहेगा। साहस बढ़ेगा और कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा और छोटी...
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे