बलिया में धारदार हथियार से गोदकर मकान मालिक की हत्या, मचा हड़कम्प

बलिया में धारदार हथियार से गोदकर मकान मालिक की हत्या, मचा हड़कम्प

Ballia News : भीमपुरा थाना क्षेत्र के भीमपुरा बाजार स्थित घर के अहाते में सो रहे एक व्यक्ति की हत्या बदमाशों ने धारदार हथियार से गोदकर कर दी। वारदात की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कम्प मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
 
बताया जा रहा है कि भीमपुरा गांव निवासी विनोद सिंह (55) की मकान भीमपुरा बाजार में है। गुरुवार की रात वे घर के अहाते में सो रहे थे। रात में बदमाशों ने किसी धारदार हथियार से विनोद की निर्मम तरीके से हत्या कर दी। घटना की जानकारी लोगों को शुक्रवार को तब हुई, जब मकान में स्थित दुकानदार ने अपनी दुकान खोली और मेन शटर का ताला खोलने के लिए मकान मालिक के पास गया।
 
वहां मकान मालिक का खून से लथपथ शव देख दुकानदार घबरा गया। वह बाहर आकर सबको सूचना दी। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो उनके गर्दन पर चाकू से गोदे जाने का निशान है। मृतक का शरीर चारपाई से गिरकर दरवाजे के पास सिर्फ अंडरवियर पर जमीन पर पड़ा हुआ था। 
 
 
रोहित सिंह मिथिलेश

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

शैक्षिक भ्रमण पर निकले SC College बलिया के Geography Students शैक्षिक भ्रमण पर निकले SC College बलिया के Geography Students
बलिया : जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय की अंगीभूत इकाई सतीश चन्द्र कालेज, बलिया के पीजी सेमेस्टर-4 के भूगोल विभाग के विद्यार्थियों...
Ballia News : पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा समापन पर कार्यकर्ता अभिनन्दन समारोह, आज होगा बड़ा जुटान
बलिया पुलिस के हत्थे चढ़ा दुष्कर्मी !
22 मार्च का राशिफल : कैसा रहेगा अपना Sunday, पढ़ें दैनिक Rashifal
सोनभद्र सड़क हादसे में बलिया के दो युवकों की मौत
बलिया में आग का कहर : बेटी की शादी को रखे नगदी और कीमती सामान राख, किशोरी झुलसी
बलिया में गला काटकर युवा दुकानदार की हत्या, खेत में फेंका मिला शव