चोरी की बाइक से फर्राटा भर रहा था युवक, पड़ी बलिया पुलिस की नजर और...

चोरी की बाइक से फर्राटा भर रहा था युवक, पड़ी बलिया पुलिस की नजर और...

बलिया : पुलिस अधीक्षक विक्रान्त वीर के निर्देशन में अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में भीमपुरा थाना पुलिस टीम को सफलता मिली है। भीमपुरा पुलिस ने चोरी की मोटर साइकिल के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। 

थानाध्यक्ष मदन पटेल मय हमराह, उप निरीक्षक वरुण कुमार राकेश मय हमराह, उप निरीक्षक प्रशिक्षु सुमित कुमार, कां. रमाकान्त यादव, दुर्गेश यादव व जयसिंह चौहान भीमपुरा चौराहे पर मौजूद थे। इसी बीच, मुखबीर की सूचना पर पुलिस टीम ने एक युवक को मोटरसाइकिल के साथ पकड़ लिया। पकड़े गये व्यक्ति से ने अपना नाम सिन्टू बनवासी पुत्र मनोज  बनवासी (निवासी शमसाबाद थाना रानीपुर जनपद मऊ) बताया। इसके पास से एक मोटर साइकिल सुपर स्पेलेन्डर काले रंग की, जिस पर बैंगनी रंग की पट्टी है, बरामद हुई।

उस पर यूपी54डी 3630 का नम्बर प्लेट लगा था, जिसे ई-चालान एप से चेक किया गया तो चेचिस नम्बर में भिन्नता पायी गयी। वहीं, रजिस्ट्रेशन नम्बर यूपी 61 आर 9963 पाया गया। पुलिस ने गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर धारा 317 (2)/ 317 (5) /318(4)/ 338/ 336 (3) बीएनएस पंजीकृत कर अभियुक्त को चालान न्यायालय भेज दिया। 

यह भी पढ़े बलिया में आस्था की मिसाल बना नन्हा रोज़ेदार : आठ वर्षीय कमाल ने रखा रमज़ान का रोज़ा, दादी ने दी ढेरों दुआएं

रोहित सिंह मिथिलेश

यह भी पढ़े बलिया में भीषण एक्सीडेंट : एक व्यक्ति की मौत, बाइक छोड़ भागा चालक

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
बलिया : जिला प्रशासन ने बांसडीह स्थित रुद्र भारत गैस सर्विस के एक बड़े कालाबाजारी रैकेट का पर्दाफाश किया है।...
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली