बलिया में बाढ़ और कटान का तांडव : सरयू नदी की तेज धारा में समाया दो घर

बलिया में बाढ़ और कटान का तांडव : सरयू नदी की तेज धारा में समाया दो घर

बैरिया, बलिया : दियराचंल का गोपालनगर टाड़ी ही नहीं, अब पूरे दियराचंल पर सरयू नदी की तेज धारा का खतरा मडराने लगा है। सरकार व प्रशासन की उपेक्षा इसी तरह रही तो समूचा दियराचंल धीरे धीरे सरयू नदी की आगोश में चला जायेगा। जीवन भर की कमाई का एक एक पाई जुटाने के बाद कटान पीड़ितों ने अपना मकान बनाया है।वह भी मकान एक एक कर रोजान सरयू नदी मे कट कर स्वाहा हो जा रही है।

गोपाल नगर टाड़ी पर गुरुवार को सरयू की उतरती लहरों के जद में आकर इंद्रजीत यादव, सर्वजीत यादव का पक्का मकान सरयू नदी में विलीन हो गया। वहीं टाड़ी बस्ती के सामने कटान की गति बहुत धीमी हो गयी है। सीत ब्रह्म बाबा गोपालनगर टावर व शिवाल मठिया गांव के सामने कटान की गति तेज है। चाईछपरा व अधिसिझुआ के दियारे में भी कटान जारी है। बाढ़ राहत केन्द्र में लेखपाल राजू यादव मौजूद है।

बाढ़ विभाग का कोई अधिकारी या कर्मचारी अथवा प्रशासन का कोई अधिकारी, कर्मचारी पिछले दो दिनों से कटान देखने के लिए मौके पर नहीं पहुंचा है।ग्रामीणों ने बताया कि कटान बहुत धीमी है, परन्तु कब सरयू नदी की धारा बेकाबू होकर कातिल हो जाय, यह गारन्टी के साथ नहीं कहा जा सकता है।

यह भी पढ़े शेमुषी विद्यापीठ का 15वां वार्षिकोत्सव : अभ्युदय में बच्चों ने मचाया धमाल, हर इवेंट पर हुई फूलों की बारिश

शिवदयाल पांडेय मनन

यह भी पढ़े बलिया में फंदे से झूली युवती, मौत से मचा कोहराम

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल 23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल
मेषधनागमन होगा। जुबान पर काबू रखना और निवेश अभी मत करना। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम चल रहा है। प्रेम और संतान...
जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश