किशोरी को अगवा कर मुम्बई ले गया था अपहर्ता, बरामदगी और गिरफ्तारी में बलिया पुलिस को ऐसे मिली सफलता

किशोरी को अगवा कर मुम्बई ले गया था अपहर्ता, बरामदगी और गिरफ्तारी में बलिया पुलिस को ऐसे मिली सफलता

बैरिया, बलिया : बैरिया थाना क्षेत्र के एक गांव से बहला फुसला कर विगत अप्रैल माह में नाबालिग किशोरी को भगाने वाले को गिरफ्तार करने के साथ ही चौकी इंचार्ज बैरिया अरुण कुमार सिंह मय हमराह आरक्षी चंद्रजीत यादव व महिला आरक्षी पूजा यादव ने अपहृता को चांद दियर से बरामद बरामद कर लिया। पुलिस ने अपहर्ता को चालान न्यायालय कर दिया है।

चौकी इंचार्ज ने बताया कि किशोरी को भगा ले जाने के बाद थाने में धारा 363, 366, 504, 506 आईपीसी का मामला दर्ज था। अपहृत नाबालिग लड़की को अभियुक्त सुधीर कुमार ठाकुर पुत्र राजन ठाकुर (निवासी ग्राम रसूलपुर थाना रसूलपुर जनपद सारण बिहार) 27 अप्रैल 2024 को बहला फुसलाकर कर भगा ले गया था।

मुखबीर की सूचना पर अपहृता को बरामद किया गया। वहीं, अभियुक्त सुधीर कुमार ठाकुर पुत्र राजन ठाकुर को चांददियर चट्टी के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त ने बताया कि वह अपहृता को बहला फुसलाकर मुंबई महाराष्ट्र भगा ले गया था। वहीं पर किराए का कमरा लेकर एक माह तक रहा। मंदिर में शादी करके उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया हूं। इस मामले में सुधीर ठाकुर के अलावा उसके परिवार के अमित ठाकुर, राजू ठाकुर, रोशनी ठाकुर, पुनम देवी भी मुकदमे में आरोपी है। चौकी इंचार्ज ने बताया कि किशोरी के चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा गया है। चिकित्सीय परीक्षण के बाद मुकदमे में धारा बढ़ सकती है।

यह भी पढ़े NSCT में पंजीकरण का लाभ : बलिया के दिवंगत शिक्षक की पत्नी को मिलेगा 8 से 10 लाख रुपया

शिवदयाल पांडेय मनन

यह भी पढ़े 23 February Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना Monday, पढ़ें आज का राशिफल

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे 25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
मेषपराक्रम भाव सक्रिय रहेगा। साहस बढ़ेगा और कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा और छोटी...
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे