बलिया : थाने पहुंची अपहृत युवती, बोली...

बलिया : थाने पहुंची अपहृत युवती, बोली...

बैरिया, बलिया : बैरिया थाना क्षेत्र के एक गांव से दो दिन पहले कथित रूप से गायब 23 वर्षीय युवती के अपहरण मामले में नया मोड़ आ गया है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 366 और 120बी का मामला पंजीकृत कर जांच-पड़ताल शुरू किया था। इसी बीच, अपहृत युवती अचानक थाने पहुंच गई। युवती ने पुलिस को बताया कि मेरा कोई अपहरण नहीं हुआ था। मैं बलिया चली गई थी। वापस आई हूं। जानकारी मिलने पर थाने पहुंची हूं।

इस बीच आवश्यक लिखा पढ़ी के बाद चिकित्सकीय परीक्षण व 164 के बयान के लिए एसएचओ धर्मवीर सिंह ने संबंधित युवती को महिला पुलिसकर्मियों की अभिरक्षा में मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुत करने के लिए बलिया भेज दिया। एसएचओ धर्मवीर सिंह ने बताया कि युवती के बयान के ऊपर ही मुकदमे का भविष्य निर्भर करता है। उसी के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उधर, इस घटना को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की चर्चा हो रही थी। दो दिनों से बैरिया क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म था।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
बलिया : जिला प्रशासन ने बांसडीह स्थित रुद्र भारत गैस सर्विस के एक बड़े कालाबाजारी रैकेट का पर्दाफाश किया है।...
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली