बलिया में सबसे बड़ी वारदात : कोतवाली गेट के सामने धारदार हथियार से युवक की हत्या

बलिया में सबसे बड़ी वारदात : कोतवाली गेट के सामने धारदार हथियार से युवक की हत्या

बांसडीह, बलिया : उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में अब तक की सबसे बड़ी वारदात सामने आई है, जहां बांसडीह कोतवाली के सामने दिनदहाड़े बांसडीह कस्बे के मिरिगिरी निवासी रोहित पाण्डेय (22) पुत्र दीपन पाण्डेय को कुछ युवकों ने धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दिया। दिनदहाड़े हुई वारदात से इलाके में हड़कम्प मच गया।

बताया जा रहा है कि शनिवार की सुबह साढ़े नौ के आसपास बांसडीह कोतवाली के सामने रोहित पाण्डेय पर कुछ युवकों ने धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायलावस्था में युवक को पुलिस ने सीएचसी बांसडीह पंहुचाया, जहां से उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विजय कुमार गुप्ता

यह भी पढ़े बलिया में फंदे से झूली युवती, मौत से मचा कोहराम

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया पुलिस के हत्थे चढ़ा दुष्कर्मी ! बलिया पुलिस के हत्थे चढ़ा दुष्कर्मी !
बलिया : पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम...
22 मार्च का राशिफल : कैसा रहेगा अपना Sunday, पढ़ें दैनिक Rashifal
सोनभद्र सड़क हादसे में बलिया के दो युवकों की मौत
बलिया में आग का कहर : बेटी की शादी को रखे नगदी और कीमती सामान राख, किशोरी झुलसी
बलिया में गला काटकर युवा दुकानदार की हत्या, खेत में फेंका मिला शव
व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है स्काउट गाइड प्रशिक्षण : डॉ. जनार्दन राय
बलिया में कोचिंग के लिए निकला छात्र नहीं लौटा घर, अज्ञात बाइक का लिया सहारा, पुलिस जांच में जुटी