Teachers Day Special Gift : बलिया के अभिषेक ने गुरुजनों को समर्पित किया गुरु चालीसा

Teachers Day Special Gift : बलिया के अभिषेक ने गुरुजनों को समर्पित किया गुरु चालीसा

गुरु चालीसा

जय जय जय शिक्षा के दाता।
कृपा करो आशीष प्रदाता।।

तुम सागर हों गुरु ज्ञान के।
सबको देते हों ज्ञान अपार।।

यह भी पढ़े बलिया में जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा बैठक, प्रभारी डीएम ने इन विन्दुओं पर दिए कड़े निर्देश

बुद्धि विवेक जो भी चाहें।
गुरु सेवा में ध्यान लगाए।।

यह भी पढ़े Road Accident में बलिया के युवा व्यवसाई की दर्दनाक मौत

गुरु मंत्र जो कोई भी जपता।
जीवन में सफल सदा रहता।।

अनपढ़ को भी ज्ञान देकर।
तुम बना देते हो यूं विद्वान।।

तुम पर हैं हम सबको गुमान।
तुम ही करते हों ज्ञान प्रदान।।

अनपढ़ को जो विद्वान बना दे।
धर्म कर्म का पूरा पाठ पढ़ा दे।।

भक्ति भाव का दीपक जलाते।
नेक धर्म करने की शिक्षा देते।।

अंधकार को तुम दूर भगाते।
ज्ञान की ज्योति हों जलाते।।

सही गलत का पहचान सिखाते।
शिक्षा प्राप्ति का संकल्प दिलाते।।

हैं धरती पर तुम्हारे कई अवतार।
समय-समय पर करते हों प्रचार।।

बन चाणक तुम राष्ट्र बनाते।
चंद्रगुप्त को राज दिलाते।।

महामूर्ख कालीदास जैसे को।
अनपढ़ से महाविद्वान बनाते।।

हे शिक्षक तुम हों योगी।
मत बनना वेतन भोगी।।

गुरु बिना कोई ज्ञान नहीं।
न जीवन में कोई पहचान।।

गुरु से मिले ज्ञान की छाया।
जो जीवन को नई दिशा देता।।

गुरु से जो भी दूरी बनाएं।
जीवन भर वो पछताएं।।

संकट में जो हंसना सिखाए।
जो धैर्यता का पाठ पढ़ाए।।

जिसे देख खुद सर झुक जाए।
सच्चा शिक्षक वही कहलाएं।।

गुरु होता हैं ज्ञान का सागर।
जो सबको बाटे ज्ञान बराबर।।

निर्धन हों या हों धनवान।
गुरु देता है ज्ञान समान।।

गुरु का ज्ञान हैं जग में अनमोल।
इसलिए मिलता हैं ऊंचा स्थान।।

गुरु ज्ञान बिन इस धरती पर इंसान।
हर कोई हैं बेजान, अधूरा हैं इंसान।।

कलम भी तब नतमस्तक हुआ।
जब गुरु के गुण गान लिखाए।।

लिखते लिखते थक गया।
अभिषेक गुरु गुण गान।।

बोलों सब गुरु महाराज की जय।
बोलों सब गुरु चालीसा की जय।।

अभिषेक मिश्रा बलिया

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
बलिया : जिला प्रशासन ने बांसडीह स्थित रुद्र भारत गैस सर्विस के एक बड़े कालाबाजारी रैकेट का पर्दाफाश किया है।...
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली