मांग पूरी होने तक ऑनलाइन उपस्थिति का विरोध करेंगे शिक्षक : नीरज सिंह

मांग पूरी होने तक ऑनलाइन उपस्थिति का विरोध करेंगे शिक्षक : नीरज सिंह

Ballia News : डिजिटलाइजेशन (ऑनलाइन उपस्थिति) के विरुद्ध शिक्षकों का आंदोलन तेज होता जा रहा है। आंदोलन की इस कड़ी में शुक्रवार को ब्लॉक संसाधन केंद्र मुरली छपरा पर शिक्षकों ने हस्ताक्षर अभियान चलाकर सरकार के इस काले कानून के खिलाफ विरोध दर्ज कराया। 

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ मुरलीछपरा के अध्यक्ष नीरज सिंह ने कहा कि सरकार जब तक हमारी मांगों को पूरा नहीं करेगी, डिजिटलाइजेशन (ऑनलाइन उपस्थिति) का विरोध जारी रहेगा। सरकार आश्वासन भी दी थी कि मांगों पर सार्थक पहल होगी, लेकिन हुआ कुछ नहीं। शिक्षक लगातार मांग करते रहे है कि उन्हें 31 EL, 15 हॉफ सीएल, द्वितीय शनिवार को अवकाश, एक घंटे अध्यापक और 45 मिनट बच्चो को देरी के लिए सहूलियत दिया जाय, लेकिन इस पर विचार करने की बजाय शिक्षकों पर डिजिटलाइजेशन थोपा जा रहा है। इसे शिक्षक मांग पूरी होने से पहले स्वीकार नहीं करेंगे। 

यह भी पढ़े UGC के नए कानून का विश्वव्यापी ब्राह्मण एकता महासंघ ने जताया विरोध, राष्ट्रपति को सौपेंगे ज्ञापन

इस मौके पर मंत्री शत्रुघ्न यादव, उपेंद्र सिंह, शंकर सिंह , विजय बहादुर सिंह, प्रदीप कुमार, सुनील कुमार,दयानंद यादव, संदीप श्रीवास्तव, तरुण दुबे, भानु प्रकाश, राजेश ओझा, प्रेम शंकर पाठक, सत्यदेव कुमार, प्रमोद सिंह, संजय सिंह, दिग्विजय सिंह इत्यादि सभी अध्यापक मौजूद रहे।

यह भी पढ़े बलिया में युवती को शादी का झांसी देकर वन दरोगा करता रहा यौन शोषण, मुकदमा दर्ज

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे 25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
मेषपराक्रम भाव सक्रिय रहेगा। साहस बढ़ेगा और कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा और छोटी...
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे