बलिया पुलिस का विशेष अभियान : दो घंटे में 276 वाहनों का ई-चालान

बलिया पुलिस का विशेष अभियान : दो घंटे में 276 वाहनों का ई-चालान

Ballia News : पुलिस अधीक्षक विक्रान्त वीर के निर्देशन में जनपद में शान्ति व्यवस्था व अवैध शराब/मादक पदार्थ की तस्करी की रोकथाम के दृष्टिगत तथा जनपद में कानून/शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए जनपद के सभी थानों द्वारा गुरुवार की शाम 6 बजे से 8 बजे तक विशेष रूप से संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों, बिना हेलमेट बाइक चलाने वाले व्यक्तियों, दो पहिया वाहनों पर तीन सवारी व अवैध असलहों के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

इसमें जनपद के सभी थानों के प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष द्वारा बैरियर लगाकर अपने-अपने थाने के सीमावर्ती थानों, जनपदों एवं राज्य के बार्डर के स्थानों को चिन्हित कर 1046 वाहनों व संदिग्ध व्यक्ति की चेकिंग की गयी। चेकिंग के दौरान सभी थानों द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले व दो पहिया वाहनों पर तीन व्यक्तियो तथा बिना हेलमेट के दो पहिया वाहनों, बिना वैध अभिलेखों के वाहनों का कुल 276 वाहनों का ई-चालान किया गया।

इस विशेष चेकिंग अभियान के दौरान आमजन को यातायात नियमों को पालन करने हेतु जैसे-नशे की हालत में वाहन न चलाने, निर्धारित मानक से अधिक सवारी न बैठाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने, अवयस्क को वाहन न चलाने देने, सीट बेल्ट का प्रयोग करने, दो पहिया वाहनों पर हेलमेट का प्रयोग करने, वाहनों को ओवर लोड न चलाने आदि के संबन्ध में जागरूक किया गया। सभी को अवगत कराया गया कि "सीटबेल्ट" का प्रयोग व दो पहिया वाहन चलाते समय "हेलमेट" का प्रयोग अवश्य करें।

यह भी पढ़े बलिया डीएम की सख्ती, इस ब्लाक को लंबित धनराशि शीघ्र खर्च करने का आदेश

रोहित सिंह मिथिलेश

यह भी पढ़े Ballia News : 10 रुपये के विवाद में तोड़ा युवक का हाथ, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

17 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना मंगलवार, पढ़ें आज का राशिफल 17 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना मंगलवार, पढ़ें आज का राशिफल
मेषस्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। प्रेम की स्थिति दूरी वाली, संतान की स्थिति भी दूरी वाली दिख रही है। कोई...
प्यार के लिए उजाड़ा 'सिंदूर' : प्रेमी से दूरी बर्दाश्त नहीं कर सकी पत्नी, करा दी पति की हत्या
Ballia News : किशोरी गायब, सहेली समेत चार के खिलाफ अपहरण का मुकदमा
Ballia News : आज नौ घंटे बाधित रहेगी यहां की बिजली
जनगणना 2027 की तैयारी : बलिया में ट्रेंड हुए 110 फील्ड ट्रेनर
परिषदीय विद्यालयों की वार्षिक परीक्षा शुरू, बलिया में शामिल हुए दो लाख से अधिक परीक्षार्थी
बलिया में मंदिर के पास दो दिनों से खड़ी थी लावारिश बाइक, क्या है माजरा ?