बलिया : नवागत CO श्यामकान्त को SP ने सौंपी सर्किल सदर के साथ ये जिम्मेदारी

बलिया : नवागत CO श्यामकान्त को SP ने सौंपी सर्किल सदर के साथ ये जिम्मेदारी

Ballia News : नवागत पुलिस उपाधीक्षक श्यामकान्त के जनपद बलिया में आगमन करने के फलस्वरूप तात्कालिक प्रभाव से सर्किल सदर/शाखाओं के पर्यवेक्षण कार्यों का आवंटन पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने कर दिया है। ये सर्किल सदर के थाना क्षेत्रों में शान्ति-सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था की स्थिति सुदृढ़ बनाये रखते हुए आवंटित शाखाओं के कार्यों को सुचारू रूप से सम्पादित करना सुनिश्चित करेंगे।

नवागत क्षेत्राधिकारी सदर के क्षेत्र में नरही, फेफना व चितबड़ागांव थाना है। वहीं, इनके द्वारा महिला सहायता प्रकोष्ठ, महिला सम्मान प्रकोष्ठ, आर्थिक प्रकोष्ठ, महिला प्रार्थनापत्र प्रकोष्ठ, पाक्सो सेल, पुलिस लाइन, भवन, विशेष जाँच प्रकोष्ठ, डीसीआरबी, सम्मन सेल, न्यायिक सम्मन सेल, एण्टीइन्कोचमेन्ट सेल, रेडियो, एसजेपीयू, एएचटीयू, जनसूचना सेल, फील्ड यूनिट, आधुनिकीकरण, लोक अदालत, एण्टी रोमियो स्क्वाड, टास्क फोर्स, अंगुठ छाप का भी पर्यवेक्षण किया जायेगा। एसपी ने कहा है कि क्षेत्राधिकारी सदर के लिंक अधिकारी क्षेत्राधिकारी नगर होंगे। इसके अतिरिक्त मेरे द्वारा सौंपे गये समस्त कार्यों का सम्पादन समयबद्ध रूप से करना सुनिश्चित करेंगे। 

रोहित सिंह मिथिलेश

यह भी पढ़े महज 12 साल की उम्र में आरवी ने अमेरिका में फहराया परचम, गूगल भी हुआ प्रभावित

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
बलिया : हिंदू धर्म में सूर्य देव और छठी मैय्या की उपासना का पावन पर्व छठ अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता...
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद