बलिया में 8PM और ऑफिसर च्वाइस लदी पिकअप के साथ तस्कर गिरफ्तार

बलिया में 8PM और ऑफिसर च्वाइस लदी पिकअप के साथ तस्कर गिरफ्तार

बलिया : पुलिस अधीक्षक देव रंजन वर्मा के निर्देशन में अवैध शराब की तस्करी के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में फेफना थाना पुलिस को सफलता मिली है। प्रभारी निरीक्षक गजानन्द चौबे के नेतृत्व में उप निरीक्षक राघवराम यादव मय हमराह हेड कां. रत्नाकर सिंह व जयकिशुन पाल, कां. अंशू यादव व शक्तिसेन ने मुखबीर की सूचना पर टोंस नदी पुलिया के पास (बहद ग्राम तीखा) से अवैध शराब लदी पिकअप (नं. यूपी 60 बीटी 7501) के साथ कृष्णा यादव पुत्र रमाकान्त यादव (निवासी : हसनपुर उर्फ बछईपुर, थाना नगरा, बलिया) को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पिकअप को धारा 207 एमवी एक्ट में सीज करने के साथ ही अभियुक्त को 60/63 आवकारी अधिनियम व 420, 467, 468, 471 भादवि में पाबंद कर चालान न्यायालय भेज दिया। 
 
रोहित सिंह मिथिलेश

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया : रेवती स्थित मनःस्थली एजुकेशन सेन्टर (Manasthali Education Centre-Reoti) में वार्षिक परीक्षाफल वितरण समारोह (Anual Result Day Celeration) का...
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली
चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित