बलिया : आंधी से पलटी छोटी नाव, सवार थे तीन दोस्त ; एक की मौत

बलिया : आंधी से पलटी छोटी नाव, सवार थे तीन दोस्त ; एक की मौत

मझौवॉ, बलिया : हल्दी थाना क्षेत्र के मुड़ाडीह गांव निवासी 55 वर्षीय साहनी की गंगा नदी में डूबने से गुरुवार की तड़के में मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, घटना से परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल है।


मुड़ाडीह गांव निवासी उमाशंकर साहनी पुत्र श्रीकृष्ण साहनी अपने दो साथियों के साथ गंगा नदी में मछली पकड़ने गये थे। तीनों डेंगी (छोटी नाव) पर सवार होकर मछली पकड़ने के लिए नदी में जाल डाल कर उसी में सो गए। गुरुवार को तड़के अचानक आई तेज आंधी की वजह से नाव पलट गई।

इससे तीनों गहरे पानी में चले गए, लेकिन दो लोग तैर कर नदी से बाहर निकल गए। वहीं, उमाशंकर गंगा नदी में खो गए। सुबह मल्लाहों ने उसी स्थान पर खोजा तो उमाशंकर का शव मिल गया। इसकी जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया।

यह भी पढ़े बलिया में बाइक समेत नहर में गिरने से युवक की मौत, एक साल पहले हुई थी शादी

हरेराम यादव

यह भी पढ़े प्राथमिक विद्यालय से ककहरा सीख एम्स दिल्ली में डाक्टर बना बलिया का लाल, शिक्षक पुत्र डॉ. अमरेन्द्र को खूब मिल रही बधाई

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे 25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
मेषपराक्रम भाव सक्रिय रहेगा। साहस बढ़ेगा और कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा और छोटी...
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे