बलिया में विशाल जल यात्रा के साथ श्री शत् चण्डी महायज्ञ का शुभारम्भ

बलिया में विशाल जल यात्रा के साथ श्री शत् चण्डी महायज्ञ का शुभारम्भ

बैरिया, बलिया : तहसील क्षेत्रान्तर्गत शुभनथही गाँव में श्री पशुपतिनाथ महादेव शिवमन्दिर, शुभनथही 'बाबा धाम' से रविवार को परम पूज्य स्वामी ईशानानन्द सरस्वती जी महाराज (पशुपति नाथ बाबा) के 113वीं जयंती के अवसर पर श्री शत् चण्डी महायज्ञ का शुभारम्भ विशाल जल यात्रा निकाल कर किया गया।

जल यात्रा बाबा धाम शुभनथही से गाजे बाजे के साथ बाबा का जयकारा लगाते हुए शिवपुर गंगा घाट पर पहुंचा, जहां कलश पूजन के बाद भक्तगण कलश में गंगा जल भर कर यज्ञ स्थल पर पहुँचे। 29 अक्टूबर से प्रारम्भ होकर यज्ञ की पूर्णाहुति 4 नवम्बर को सम्पन्न होगी। यज्ञ संरक्षक नारद बाबा (नारायणी तट) तथा  विनय ब्रह्मचारी जी महाराज (गंगा तट) होंगे।यज्ञाचार्य बुद्धिसागर जी (वाराणसी) तथा यज्ञाध्यक्ष स्वामी सर्वेश्वरानन्द जी करपात्री धाम काशी (वाराणसी) होंगे।

रमेश पांडेय

यह भी पढ़े बलिया में जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा बैठक, प्रभारी डीएम ने इन विन्दुओं पर दिए कड़े निर्देश

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
बलिया : हिंदू धर्म में सूर्य देव और छठी मैय्या की उपासना का पावन पर्व छठ अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता...
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद