बलिया : 2017 में हुई थी शमा परवीन की शादी

बलिया : 2017 में हुई थी शमा परवीन की शादी

बलिया : सिकंदरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत माल्दह गांव में एक विवाहिता की मौत संदिग्ध परिस्थियों में हो गई। वहीं, मंगलवार को विवाहिता का मायके वालों ने सुपुर्द-ए-खाक कर दिया। वहीं, मृतका के चाचा ने ससुरालीजनों पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है। 

बिल्थरारोड के बहोरवां खुर्द निवासी अब्दुल बहाव उर्फ बेलाल की भतीजी शमा परवीन पुत्री स्व. शमीम अहमद की शादी दिसम्बर 2017 में मुस्लिम रीति रिवाज से सिकंदरपुर थाने के माल्दह गांव निवासी जीशान पुत्र आरिज अंसारी से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुरालीजन दहेज के रूप में 5 लाख रुपये व कार की मांग करने लगे। और इसको लेकर उसे काफी प्रताड़ित करते थे। इसकी जानकारी होने पर मृतका के चाचा और अन्य रिश्तेदारों ने जीशान के परिजनो को समझाने का प्रयास किया।

इस बाबत कई बार पंचायत भी हुई, लेकिन ससुराल वाले अपनी जिद्द पर अड़े रहे। सोमवार की सुबह एक रिश्तेदार ने शमा परवीन की मौत की सूचना दी। मायके वालों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।  मृतका की एक 5 वर्ष की बच्ची व एक 3 वर्ष का पुत्र है। उधर एसएचओ सिकंदरपुर विकास चंद्र पांडेय ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर सुसंगत कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़े बलिया में आस्था की मिसाल बना नन्हा रोज़ेदार : आठ वर्षीय कमाल ने रखा रमज़ान का रोज़ा, दादी ने दी ढेरों दुआएं

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प
बलिया : शिक्षा क्षेत्र सीयर के प्राथमिक विद्यालय सीयर नंबर 3 का हरिकेवल प्रसाद सभागार शिक्षा, संकल्प और समर्पण का...
25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट