बलिया नगर में खुली स्वच्छता अभियान की पोल, सड़क पर उतरे स्कूली बच्चें

बलिया नगर में खुली स्वच्छता अभियान की पोल, सड़क पर उतरे स्कूली बच्चें

बलिया : स्वच्छता को लेकर सरकार चाहे कितना भी गंभीर क्यों न हो, लेकिन मैदानी हकीकत कुछ और ही है। चारों ओर गंदगी का साम्राज्य है। शिकायत करने के बाद भी कोई ध्यान नहीं देने वाला है। हद तो यह है कि नगर पालिका द्वारा जापलिनगंज स्थित एक प्रतिष्ठित स्कूल के सामने नगरपालिका कूड़ा डंप कर रही है। कूड़े की सड़ांध और दुर्गंध से न सिर्फ स्कूली बच्चे, बल्कि पूरे मुहल्ले के लोग संक्रामक बीमारियों के फैलने के डर से परेशान है। 

सोमवार को स्कूल के बच्चों और मुहल्ले वासियों ने नगर पालिका द्वारा कूड़ा डम्प के खिलाफ प्रदर्शन किया। स्कूली बच्चों के हाथों में स्वच्छता संबंधित स्लोगन लिखे बैनर थे। बच्चों ने कूड़ा से निजात दिलाने के लिए आवाज बुलंद की। कूड़ा डम्प न करने का आग्रह किया। बच्चों ने कहा कि हम अधिशासी अधिकारी को पत्रक भी दिये, लेकिन अभी तक कोई सार्थक पहल नहीं हुई। इससे आहत बच्चे ने मुहल्ले के लोगों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे और अपनी मांगों से सम्बंधित ज्ञापन सौंपकर कूड़ा डम्प न करने एवं सफाई व्यवस्था सुदृढ़ करने की मांग की। 

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प
बलिया : शिक्षा क्षेत्र सीयर के प्राथमिक विद्यालय सीयर नंबर 3 का हरिकेवल प्रसाद सभागार शिक्षा, संकल्प और समर्पण का...
25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट