Road Accident in Ballia : सड़क हादसे में युवक की मौत, दूसरा रेफर

Road Accident in Ballia : सड़क हादसे में युवक की मौत, दूसरा रेफर

बलिया : मनियर मार्ग पर स्थित चेतन किशोर गांव के सामने दो बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। वहीं, दूसरा युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने घायल को जिला अस्पताल पहुँचाया। सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के गोसाईपुर निवासी भुवर गोंड (22) पुत्र बालेश्वर गोंड बाइक से किसी कार्य से सिकन्दरपुर आ रहा था। जबकि खरीद निवासी दीनदयाल यादव (29) पुत्र इंद्रजीत यादव सिकन्दरपुर से सामान की खरीदारी कर गांव जा रहा था। जैसे ही चेतन किशोर गांव स्थित नेनुआ बाबा के स्थान के सामने पहुंचा, दोनों बाइकों में आमने सामने से जोरदार टक्कर हो गई।

हादसे में भुवर और दीनदयाल गम्भीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर भेजवाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टर ने दोनों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। बलिया ले जाते समय भुवर ने रास्ते में दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़े टीईटी के विरोध में काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य कर रहे बलिया के शिक्षक

रोहित सिंह मिथिलेश

यह भी पढ़े बलिया में युवती को शादी का झांसी देकर वन दरोगा करता रहा यौन शोषण, मुकदमा दर्ज

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
बलिया : जिला प्रशासन ने बांसडीह स्थित रुद्र भारत गैस सर्विस के एक बड़े कालाबाजारी रैकेट का पर्दाफाश किया है।...
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली