Road Accident in Ballia : कार की टक्कर से युवक की मौत, सड़क पर उतरी पब्लिक

Road Accident in Ballia : कार की टक्कर से युवक की मौत, सड़क पर उतरी पब्लिक

बलिया : रसड़ा-बलिया मार्ग पर स्थित रसड़ा कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत देवस्थली पुलिया पास तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से साइकिल सवार पारस यादव (48) पुत्र द्ददु यादव निवासी उचेड़ा की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद चालक कार लेकर भाग निकला। वहीं, आक्रोशित ग्रामीणों ने चालक पर कार्रवाई की मांग को लेकर घटनास्थल पर चक्का जाम कर दिया।

पारस यादव साइकिल से अपने गांव लौट रहे थे। देवस्थली पुलिया के पास वे पहुँचे थे, तभी कार ने टक्कर मार दी। हादसे में पारस की मौके पर ही मौत हो गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने घटना स्थल पर चक्का जाम कर दिया। जाम की सूचना पर एसडीएम सदानंद सरोज, क्षेत्राधिकारी रसड़ा मो. फहीम कुरैशी, प्रभारी निरीक्षक रामायण सिंह दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों से वार्ता किया। लगभग आधे घन्टे मान-मनौव्वल के बाद प्रशासन द्वारा सीसीफुटेज के आधार पर कार की शिनाख्त कर चालक पर कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया गया। इसके बाद चक्का जाम समाप्त हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल 23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल
मेषधनागमन होगा। जुबान पर काबू रखना और निवेश अभी मत करना। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम चल रहा है। प्रेम और संतान...
जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश