Road Accident in Ballia : बाइकों की टक्कर में युवक की ऑन द स्पॉट मौत, साथी रेफर

Road Accident in Ballia : बाइकों की टक्कर में युवक की ऑन द स्पॉट मौत, साथी रेफर

बैरिया, बलिया : सुरेमनपुर-गोपालनगर मार्ग पर शिवाल मठिया गांव के निकट रविवार को दो बाइकों की टक्कर में गोपालनगर निवासी अमित कुमार सिंह (21) पुत्र गौतम सिंह की मौत हो गयी। जबकि पीछे बैठे विवेक कुमार सिंह (22) पुत्र रामबचन सिंह गम्भीर रूप से घायल हो गए।

बता दे कि अमित कुमार सिंह व विवेक कुमार सिंह एक ही बाइक पर बैठकर सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन से अपने गांव गोपालनगर जा रहे थे।शिवाल मठिया गांव के निकट सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक से टकरा गए, जिससे दोनों बाइक चालक सड़क पर गिर पड़े। टक्कर होने के बाद दूसरा बाइक चालक अपनी बाइक लेकर फरार हो गया। जबकि सड़क पर खून से लथपथ पड़े अमित कुमार सिंह व विवेक कुमार सिंह को ग्रामीणों ने अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने अमित कुमार सिंह को मृत घोषित कर दिया। वहीं, विवेक कुमार सिंह को सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सोनबरसा अस्पताल पहुंची रेवती पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

शिवदयाल पांडेय मनन

यह भी पढ़े प्राथमिक विद्यालय से ककहरा सीख एम्स दिल्ली में डाक्टर बना बलिया का लाल, शिक्षक पुत्र डॉ. अमरेन्द्र को खूब मिल रही बधाई

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प
बलिया : शिक्षा क्षेत्र सीयर के प्राथमिक विद्यालय सीयर नंबर 3 का हरिकेवल प्रसाद सभागार शिक्षा, संकल्प और समर्पण का...
25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट