Road Accident in Ballia : नहर में पलटा मिक्सर मशीनयुक्त ट्रैक्टर, युवक की मौत ; दूसरा रेफर

Road Accident in Ballia : नहर में पलटा मिक्सर मशीनयुक्त ट्रैक्टर, युवक की मौत ; दूसरा रेफर

बलिया : रसड़ा कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सुल्तानपुर के पास शुक्रवार की सुबह मिक्सर मशीन ट्रैक्टर सहित नहर में पलट गई। हादसे में मोहम्मद रफीक अंसारी (36) पुत्र युसुफ अंसारी (निवासी झारखंड) की मौत हो गई। वहीं, दूसरा मजदूर कन्हैया (40) निवासी सिसवार कलां थाना नगरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल मजदूर को सीएचसी रसड़ा पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। 


बताया जा रहा है कि मजदूरों को लेकर ट्रैक्टर मिक्सर मशीन के साथ छत की ढ़लाई करने सुल्तानपुर गांव में किसी के यहां जा रहा था। सिंगही से सुल्तानपुर जाते समय तेज रफ्तार ट्रैक्टर मिक्सर मशीन अचानक नहर में पलट गया। हादसे में मजदूर रफीक की मौत हो गई। वहीं, दूसरा मजदूर कन्हैया गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

रोहित सिंह मिथिलेश

यह भी पढ़े बलिया में बाइक समेत नहर में गिरने से युवक की मौत, एक साल पहले हुई थी शादी

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प
बलिया : शिक्षा क्षेत्र सीयर के प्राथमिक विद्यालय सीयर नंबर 3 का हरिकेवल प्रसाद सभागार शिक्षा, संकल्प और समर्पण का...
25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट