Road Accident in Ballia : खड़ी स्कूल बस में टकराया टेम्पो, मची चीख-पुकार

Road Accident in Ballia : खड़ी स्कूल बस में टकराया टेम्पो, मची चीख-पुकार

Ballia News : गड़वार रोड स्थित बनरही गांव के पास खड़ी स्कूली बस में टेंपो ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे न सिर्फ टेंपो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, बल्कि चालक समेत चार लोग घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। 
 
सुखपुरा थाना क्षेत्र के बनरही गांव के पास एक प्राइवेट स्कूल की बस खड़ी थी। इसी बीच, बलिया की ओर से सवारी लेकर जा रहा टेंपो खड़ी स्कूल बस में टक्कर मार दिया। टक्कर के बाद टेंपो के परखच्चे उड़ गये। वहीं, टेंपो चालक बादशाह (35) पुत्र हिदायतुल्लाह उर्फ मीरा अंसारी (निवासी सिकरिया खुर्द थाना गड़वार) के अलावा प्यात्री रासबिहारी देवी (70) पत्नी चंद्रिका गिरी (निवासी रामपुर औराई थाना नरही), अमरीश गिरी (17) पुत्र अभिराम गिरी (निवासी एकवारी मठिया थाना फेफना) तथा लालबचिया देवी (60) पत्नी गणेश यादव (निवासी अलावलपुर थाना सुखपुरा) घायल हो गई। 
 
रोहित सिंह मिथिलेश

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल 23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल
मेषधनागमन होगा। जुबान पर काबू रखना और निवेश अभी मत करना। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम चल रहा है। प्रेम और संतान...
जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश